नई दिल्ली । भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) के ताज महल (Taj Mahal) दौरे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। रुबियो ने पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया और वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद (Iran) ने उन पर तीखा तंज कस दिया।
हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर रुबियो को इतिहास और वास्तुकला की समझ होती, तो वे ताजमहल के सामने इस तरह तस्वीरें नहीं खिंचवाते। पोस्ट में दावा किया गया कि यह स्मारक एक मुगल शासक ने अपनी “ईरानी पत्नी” की याद में बनवाया था और इसके निर्माण में फारसी वास्तुकारों की अहम भूमिका रही थी।
ईरानी वाणिज्य दूतावास की ओर से किए गए पोस्ट में अमेरिकी प्रशासन पर भी निशाना साधा गया। इसमें कहा गया कि जिस ईरानी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत से ताजमहल का संबंध रहा है, उसी सभ्यता को आज अमेरिकी नेतृत्व खत्म करने की बातें कर रहा है।
यह टिप्पणी सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के उन बयानों से जोड़कर देखी जा रही है, जिनमें उन्होंने ईरान को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था।
इतिहासकारों के अनुसार, मुगल बादशाह Shah Jahan ने अपनी पत्नी Mumtaz Mahal की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। मुमताज महल का परिवार फारसी मूल से जुड़ा माना जाता है। ताजमहल की वास्तुकला में भी फारसी शैली का गहरा प्रभाव देखा जाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक इसके निर्माण में भारत के साथ-साथ मध्य एशिया और फारस के कई कारीगरों और डिजाइनरों ने योगदान दिया था।
ईरानी दूतावास का तंज ऐसे समय आया है जब डोनाल्ड ट्रंप के पुराने बयान फिर चर्चा में हैं। हाल के महीनों में ईरान को लेकर दिए गए उनके कुछ बयानों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी। एक बयान में उन्होंने कहा था कि यदि समझौता नहीं हुआ तो “एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।”
भारत दौरे के दौरान रुबियो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी असहज नजर आए। S. Jaishankar के साथ संयुक्त वार्ता के बाद उनसे ट्रंप के उस कथित बयान पर सवाल पूछा गया जिसमें भारत को लेकर विवादित टिप्पणी की चर्चा हुई थी।
इस पर रुबियो ने कहा कि ट्रंप भारत और भारतीयों के प्रशंसक हैं तथा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका भारत दौरा इसी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved