
नई दिल्ली । दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में गिना जाने वाला कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) भले ही खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ लुक्स लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इनमें फैशन डिजाइनर अंजलि फोगाट (Fashion Designer Anjali Phogat) के गोपी की वेशभूषा से इंस्पायर्ड वाला लुक सबका ध्यान खींच रहा है। जिसमें बेशक वह खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उनके हाथ में दिखी प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की तस्वीर वाले बैग पर सबकी नजरें टिक गईं। जिस पर राधा रानी के 108 नाम भी लिखे हैं।
अंजलि ने अपने इस लुक को भारतीय संस्कृति, भक्ति और परंपरा को विदेश में गर्व के साथ दर्शाया, जिसे कुछ लोगों ने पसंद किया तो कुछ को उनका ऐसा करना रास नहीं आया। न सिर्फ उन्होंने प्रेमानंद महाराज की फोटो को इस तरह से फैशन एक्सेसरी की तरह यूज करने पर सवाल उठाया, बल्कि कमरबंद स्टाइल डिटेल देकर उस पर झूला- झुलते राधा- कृष्णा की आकृति को लगाने पर भी आपत्ति जताई। जिस पर अंजलि ने अपना पक्ष रखा, तो उनके सपोर्ट में आए लोगों ने उनके लुक को बेस्ट बताया।
स्काई ब्लू लहंगे में सज-धजकर आईं अंजलि
अंजलि के कान्स रेड कार्पेट लुक की बात करें, तो उन्होंने अपने डिजाइनर ड्रीम लेबल का स्काई ब्लू हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना। जिस पर गोल्डन धागों से बारीक कढ़ाई की गई है। पूरी स्कर्ट पर बूटी वर्क देखने को मिला, जबकि बॉर्डर को हैवी डिजाइन देकर रॉयल टच दिया। फ्लेयर्ड सिल्हूट और सॉफ्ट फैब्रिक की वजह से लहंगा काफी ग्रेसफुल नजर आया, जो ट्रेडिशनल के साथ ड्रामेटिक वाइब दे रहा था।
लहंगे के साथ ओढ़े दो दुपट्टे
कलीदार लहंगे की डिटेल्स पर गौर करें, तो इसके बॉर्डर को सुनहरे थ्रेड वर्क से बेल पैटर्न बनाकर हैवी टच दिया। वहीं, बाकी हिस्से पर बूटियां बनी हैं। जिसके साथ हसीना ने मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहना, जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन पैटर्न लुक को मॉडर्न टच दे रहा है, तो बॉर्डर की तरह डिटेलिंग वर्क देकर पर्ल्स लटकन से इसे हैवी टच दिया। वहीं, नेट का दुपट्टा लहंगे से मैचिंग है, जिस पर छोटे-छोटे एम्बेलिशमेंट्स और हैवी बॉर्डर है। दूसरा नेट वाला जालीदार दुपट्टा भी उन्होंने साइड में ड्रेप किया, जो पूरे लुक में एक्स्ट्रा ड्रामा ऐड कर गया।
जूलरी से लुक को दिया हैवी टच
एक्सेसरीज की बात करें, तो अंजलि ने रेड कार्पेट लुक को जूलरी से एकदम हैवी लुक दिया। उन्होंने कुंदन नेकपीस, बड़े झुमके, माथापट्टी और हाथों में चूड़ियों के साथ अपने लुक को स्टाइल किया। वहीं, बालों में लंबी चोटी के साथ पर्ल्स और गोटे वाला परांदा उनके गोपी स्टाइल को और खूबसूरत बना गया। वहीं, हाथों में आलता के साथ स्टेटमेंट रिंग्स और नथ ने उनके लुक को कंप्लीट किया।
सबसे ज्यादा चर्चा में रही दो चीज
हालांकि, उनके कान्स 2026 के लुक में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला एलिमेंट उनके हाथ में दिखा बैग और कमर पर लगी राधा- कृष्ण आकृति बनी। जहां प्रेमानंद महाराज की तस्वीर को उन्होंने मोतियों से सजाकर फोटोफ्रेम की तरह बनाया और उसके पीछे की ओर राधा रानी के 108 नाम लिख लिए। जिसके साथ गोल्डन थ्रेड्स से बना पोटली बैग कैरी किया, तो वेस्ट पर मेटैलिक राधा- कृष्णा की आकृति लगी है, जिसे देखकर कुछ लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति, भक्ति और आध्यात्म से जुड़ा कॉम्सेप्ट बताया, तो कुछ यूजर्स ने धार्मिक प्रतीकों को फैशन एलिमेंट की तरह इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई।
कमियां निकल लोग बोले- ये सनातन को बढ़ावा देना नहीं
अंजलि के लुक पर लोगों की तरह- तरह की टिप्पणी सामने आ रही हैं। एक ने लिखा, ‘भगवान को भगवान ही रहने दो कमरबंद और पर्स मत बनाओ, और जिसे ये भक्ति लग रही है उसके लिए मैं क्या ही कहूं’, तो दूसरे ने लिखा, ‘राधा रानी कोई वस्तु नहीं जिन्हें जूलरी में पहन कर दिखाना चाहिए, ये अच्छी बात नहीं।’
एक अन्य ने कमेंट किया, ‘प्रियलाल को कमर के नीचे नहीं धारण किया जाता। पहले समझो और फिर कल्चर को शोकेस करो’, तो दूसरा बोला, ‘अपनी कमर पर पहनने को तुम भक्ति और प्रेम कह रहे हो क्या बकावस है ये।’
इसी तरह एक यूजर ने लंबा- चौड़ा कमेंट करके अंजलि से कहा कि प्रेमानंद महाराज ने अपने फोटो और झोली माला को लेकर सख्त निर्देश दे रखे हैं। ये उन लोगों के लिए है, जिन्होंने दीक्षा ले रखी है। आप उनके फोटो को मंदिर में अपने गुरु की तरह रखकर पूज सकती हैं पर एक एक्सेसरीज की तरह कैरी करना सनातन धर्म को बढ़ावा देना नहीं है।
यहां देखिए लुक को लेकर क्या बोलीं अंजलि
View this post on Instagram
कुछ कर रहे अंजलि का सपोर्ट
इन सब कमेंट्स के बाद अंजलि ने भी अपनी बात रखी और बताया कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज और राधा- कृष्ण को अपनी आउटफिट का हिस्सा नहीं बनाया। उन्होंने इस फोटोफ्रेम को अपने घर के मंदिर के लिए बनवाया था और कोई आपत्तिजनक आर्ट वर्क उनके कपड़ों पर नहीं है। जिसके बचाव में भी कुछ लोग उतरे और कमेंट किया, ‘जब भगवान आपके साथ हैं तो किसी को भी जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है’। इसी तरह एक यूजर ने उनके लुक को सबसे सुंदर बता दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved