img-fluid

इन्दौर: चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे से बापट तक बनेगी आदर्श सडक़

May 26, 2026

  • मेट्रो कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुई सडक़ें अब सुधरने लगीं
  • आसपास के हिस्सों को संवारने के साथ डिवाइडरों में लगेंगे आकर्षक पौधे और साज-सज्जा होगी

इन्दौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे (Chandragupta Maurya Square) से बापट चौराहे (Bapat Square) तक आदर्श सडक़ बनाने का काम शुरू किया गया है। वहां पहले से बनी सडक़ मेट्रो कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी और मेट्रो से मिली राशि के बाद नगर निगम उक्त सडक़ को आदर्श सडक़ (Model Road) बनाने की तैयारी में है। पहले दोनों मुख्य मार्गों पर डामरीकरण कर सडक़ के हिस्से में आने वाले ग्रीन बेल्ट को भी संवारा जाएगा और साथ ही डिवाइडरों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जाएगी।


  • कुछ महीनों पहले मेट्रो के कार्यों के कारण विजयनगर से लेकर बापट, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे, रेडिसन और आसपास की कई सडक़ों की हालत खस्ता हो गई थी। कई जगह निगम द्वारा बनाए गए डिवाइडर तक तोड़ दिए गए थे। बदले में निगम को मेट्रो ने सडक़ें और डिवाइडर सुधारने के लिए 10 करोड़ की राशि दी थी, जिससे अब वहां कई काम शुरू कराए गए हैं। सबसे पहले चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे से बापट चौराहे तक सडक़ के दोनों मुख्य मार्गों पर डामरीकरण शुरू कराया गया है। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर के मुताबिक उक्त सडक़ पर डामरीकरण के साथ-साथ मेट्रो द्वारा बनाए गए डिवाइडरों को आकर्षक ढंग से संवारने का काम निगम द्वारा किया जाएगा और उसमें रंग-बिरंगे पौधे लगाए जाएंगे और आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जाएगी। उक्त सडक़ को आदर्श सडक़ बनाने के लिए अनेक कार्य होंगे और पूरी सडक़ के अलग-अलग हिस्सों में पांच-पांच ग्रीन बेल्ट हैं, जिन्हें भी संवारा जाएगा। कल से वहां डामरीकरण शुरू किया गया है।

    Share:

  • मिथिला की सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक मंच दिलाने में विक्रम आचार्य के अथक प्रयास स्कॉटलैंड की वादियों में मिथिला की गूँज

    Tue May 26 , 2026
    एडिनबर्ग. स्कॉटलैंड (Scotland) की राजधानी एडिनबर्ग (Edinburgh) की पथरीली सड़कों पर जहाँ यूरोपीय इतिहास की सदियाँ साँस लेती हैं, वहीं हज़ारों मील दूर बसे भारत के मिथिला (Mithila) क्षेत्र की प्राचीन चेतना भी अब एक नए सांस्कृतिक नेतृत्व के तहत गूँजने लगी है। प्रवासी मैथिल समुदाय के चर्चित सांस्कृतिक दूत विक्रम आचार्य (Vikram Acharya) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved