img-fluid

खाड़ी संकट का उड़ानों पर पड़ा असर, AI ने घरेलू रूट पर कम की उड़ान

May 27, 2026

नई दिल्ली: मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी तनाव और फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी तथा कमी का असर अब हवाई उड़ानों पर पड़ने लगा है. इस बीच एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने आज बुधवार को ऐलान किया कि कंपनी जून और अगस्त 2026 के बीच कुछ घरेलू रूटों पर उड़ान को अस्थायी रूप कम करने जा रही है. इससे पहले विमानन कंपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी बदलाव की घोषणा कर चुकी है.

कंपनी ने फ्यूल के दामों में लगातार वृद्धि और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े ऑपरेशनल दबावों के चलते उठाया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “जून और अगस्त 2026 के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में हमारे पहले से घोषित बदलाव के बाद इसी अवधि के दौरान कुछ घरेलू रूटों पर भी ऑपरेशन को अस्थायी रूप से सीमित किया जा रहा है. इस वजह से कुछ चुनिंदा रूटों पर उड़ानों की संख्या (फ्रीक्वेंसी) में कमी की गई है. ये अहम बदलाव फ्यूल की ऊंची कीमतों की वजह से लगातार पड़ रहे असर की वजह से किया गया है.”


  • नई व्यवस्था को लेकर एअर इंडिया ने कहा है कि हालात सामान्य होने पर उड़ानों की संख्या फिर बढ़ाई जा सकती है. जिन यात्रियों की फ्लाइट प्रभावित होगी, उन्हें दूसरी उड़ानों में सीट देने की कोशिश की जाएगी. यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क तारीख बदलने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प भी मिलेगा. यह ताजा कदम एयरलाइन द्वारा 29 अंतरराष्ट्रीय रूटों पर अपनी उड़ानों को निलंबित करने और उनकी संख्या घटाने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है. ये फैसले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बढ़ती लागत, हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदियों और पश्चिम एशिया में तनाव तथा होर्मुज स्ट्रेट संकट से जुड़ी ऑपरेशनल बाधाओं की वजह से लिए गए हैं.

    एअर इंडिया ने इससे पहले कहा था कि ये अस्थायी बदलाव ऑपरेशनल स्थिरता को बेहतर बनाने और यात्रियों को आखिरी समय पर होने वाली असुविधा को कम करने के मकसद से किया गया है, क्योंकि ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक विमानन बाजार में लगातार अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. कंपनी ने जेट फ्यूल की आसमान छूती कीमतों और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण रूट बदलने में आने वाली अतिरिक्त लागत का भी हवाला दिया. एयरलाइन ने उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई रूटों पर अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं या उनकी संख्या घटा दी है.

    Share:

  • इंदौर संभाग के 42 नगरीय निकायों में एक दिन छोडक़र बंट रहा है पानी, निगम ने रूकवाए भवनों के निर्माण भी

    Wed May 27 , 2026
    इंदौर सहित प्रदेश के 76 फीसदी शहरों में रोजाना जलप्रदाय नहीं, अब स्काडा सिस्टम से रियल टाइम मॉनिटरिंग का भी दावा इंदौर। पूरे प्रदेश में ही इन दिनों जलसंकट को लेकर हाहाकार मचा है। इंदौर संभाग के 55 में से 42 नगरीय निकाय ऐसे हैं जहां एक दिन छोडक़र पानी दिया जा रहा है, तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved