img-fluid

कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी! EC पहुंचा आवेदन, जानें किस शख्स ने रखा प्रस्ताव

May 27, 2026

नई दिल्ली: देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद 16 मई को बना कॉकरोच जनता पार्टी (CJP ) नाम का संगठन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. इस बीच हरियाणा के पानीपत के एक वकील ने निर्वाचन आयोग में एक आवेदन दिया है. उन्होंने ऑनलाइन ग्रुप CJP को अपने नाम से रजिस्टर करने की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक यह आवेदन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत किया गया है. 35 साल के सुधीर जाखर ने आयोग में CJP को राजनीतिक दल के रूप में रजिस्टर करने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने खुद को इसका राष्ट्रीय संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा है.

वकील सुधीर जाखर का कहना है कि यह राजनीतिक पहल जन-केंद्रित लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रचार-प्रसार को समर्पित होगी. उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य मकसद नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने निर्वाचन सचिव को ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम’ की धारा 29A के तहत रजिस्टर के लिए यह आवेदन सौंपा है.


  • जाखर का कहना है कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि देशभर के लोगों की CJI सूर्यकांत के बयान के खिलाफ भावनाएं उमड़ रही हैं , ऐसे में उन्हें एक राजनीतिक मंच देना जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके विदेश में हैं और वह कब लौटेंगे यह किसी को नहीं पता कि, इसलिए उन्होंने यह कदम खुद उठाया.

    वकील सुधीर जाखर के इस आवेदन में CJP का ‘कॉकरोच’ वाला लोगो और जाखड़ का वकील के तौर पर पदनाम भी शामिल है. अगर जाखड़ के नाम से CJP रजिस्टर हो जाती है, तो वह इसके सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपना दावा ठोक सकते हैं. उन्होंने आवेदन में साफ किया गया है कि CJP पूरी तरह संवैधानिक दायरे में रहकर कार्य करेगी. पार्टी ने भारत के संविधान, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणराज्य की भावना के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा व्यक्त की है. इसके साथ ही देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प को भी दोहराया गया है.

    उन्होंने कहा कि CJP बिना किसी धर्म, जाति, लिंग, भाषा, क्षेत्र या समुदाय के भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक सुधारों के लिए कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से निर्देश मिलते ही पार्टी का संविधान, शपथ पत्र, सदस्यता विवरण और पदाधिकारियों की सूची समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा करा दिए जाएंगे.

    जाखर का कहना है कि जब ऑनलाइन ग्रुप ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘ (CJP) से लोगों की इतनी भावनाएं इससे जुड़ गई हैं, तो हमें इसे आगे बढ़ाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका इसे राजनीतिक संगठन के रूप में रजिस्टर कराना है.

    वकील सुधीर जाखर युवावस्था में छात्र नेता थे और तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से शामिल थे. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ मुकदमे भी चले थे. कॉकरोच जनता पार्टी नाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. महज एक हफ्ते में इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने फॉलो कर लिया है. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इस डिजिटल मुहिम की चर्चा है.

    Share:

  • सिंगापुर की अदालत ने Byju's के फाउंडर रवींद्रन को सुनाई 6 महीने जेल की सजा

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली। सिंगापुर की एक अदालत ने एडटेक कंपनी Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन को अदालत की अवमानना ​​के आरोप में 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। बायजू पर आरोप है कि उन्होंने जानकारी देने के अदालत के आदेशों का पालन नहीं किया। हालांकि, उन्होंने इस फैसले को “प्रक्रियागत” बताया है, किसी भी तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved