img-fluid

इंदौर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के गिरोह का किया पर्दाफाश, आठ आरोपी गिरफ्तार

May 27, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक इंटरनेशनल ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। बापजी नगर इलाके में चल रहे इस डिजिटल सट्टा रैकेट पर दबिश देकर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ‘Premium Clients Book’ नाम की वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैचों पर प्रति गेंद और प्रति ओवर हार-जीत का दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने मौके से लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप, डेबिट कार्ड और करोड़ों के लेनदेन से जुड़े रजिस्टर जब्त किए हैं।


  • इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बापजी नगर स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर हाईटेक तरीके से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश दी तो कमरे में बड़ी LED टीवी पर आईपीएल मैच चल रहा था और आरोपी मोबाइल, लैपटॉप और हाई-स्पीड इंटरनेट की मदद से ऑनलाइन सट्टा बुक कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ‘Premium Clients Book’ नामक इंटरनेशनल वेबसाइट के जरिए क्रिकेट और कसीनो सट्टा चला रहे थे। मुख्य आरोपी कुणालदास ने टेलीग्राम ऐप के जरिए युवकों को अच्छी नौकरी का लालच देकर इंदौर बुलाया था। आरोपी अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाकर ग्राहकों को सीक्रेट आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराते थे। पुलिस को मौके से 23 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 55 इंच की स्मार्ट LED टीवी, वाई-फाई राउटर, 13 डेबिट कार्ड और करोड़ों के हिसाब-किताब वाले रजिस्टर मिले हैं। पुलिस को इस गिरोह के तार दुबई तक जुड़े होने की आशंका है। क्राइम ब्रांच की आईपीएल सट्टे पर यह लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    Share:

  • बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर से हुआ बदलाव

    Wed May 27 , 2026
    डेस्क। आईसीसी ने एक बार फिर से रैंकिंग अपडेट कर दी है। इस वक्त टेस्ट मैच कम हो रहे हैं, लेकिन फिर भी इसमें बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। खास बात ये है कि टॉप 10 के बल्लेबाजों की रेटिंग और रैंकिंग वही है, जो पहले थी, लेकिन नीचे कुछ परिवर्तन हैं। खास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved