img-fluid

तेजाजी नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, नकबजनी का फरार आरोपी गिरफ्तार; 3.50 लाख के जेवर बरामद

May 27, 2026

इंदौर। इंदौर में तेजाजी नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2025 में हुई नकबजनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रूमाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। मामले में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि यह तीसरा और फरार आरोपी था।


  • इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुई नकबजनी की घटना के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली और फरार चल रहे आरोपी रूमाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर करीब 3 लाख 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ धार जिले में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि रूमाल सिंह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

    Share:

  • इंदौर क्राइम ब्रांच वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल जप्त की

    Wed May 27 , 2026
    इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बाइक चोरी को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं है। आरोपियों द्वारा हाल ही में विभिन्न थानों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनकी जानकारी संबंधित थानों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved