img-fluid

आज पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है देश के युवाओं का भविष्य – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

May 27, 2026


चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य (Future of Youth of the Country) आज पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है (Has become completely insecure Today) ।


  • कुमारी सैलजा ने सीबीएसई परीक्षा प्रणाली और युवाओं की बदहाली पर केंद्र सरकार को घेरा है। सैलजा ने सीबीएसई परीक्षा व्यवस्था में सामने आए गंभीर मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य आज पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है। पहले पेपर लीक, फिर भर्ती घोटाले और अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 4 लाख से अधिक छात्रों ने 11 लाख से ज्यादा स्कैन कॉपियां मांगी हैं। छात्रों ने आरोप लगाए हैं कि धुंधली कॉपियां जांची गईं, कई पन्ने गायब मिले और कुछ मामलों में दूसरी कॉपियां तक अपलोड हो गईं। इससे साफ जाहिर होता है कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर लापरवाही हो रही है और छात्र अपने ही भविष्य को लेकर असमंजस में हैं।

    सांसद ने कहा कि आज देश का युवा लगातार मानसिक दबाव में जी रहा है। एक तरफ बेरोजगारी चरम पर है, दूसरी तरफ सरकार की नीतियों और अव्यवस्थाओं के कारण युवाओं को हर कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई करने वाला छात्र नौकरी के लिए धक्के खा रहा है, लेकिन सरकार मस्त होकर केवल बड़े-बड़े भाषण देने में लगी हुई है। युवाओं को जितनी परेशानियों का सामना आज करना पड़ रहा है, वैसा माहौल पहले कभी नहीं देखा गया।

    Share:

  • हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे खुली रह सकती हैं रेस्टोरेंट-बार या दुकानें - मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

    Wed May 27 , 2026
    शिमला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukkhu) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में (In Himachal Pradesh) रेस्टोरेंट-बार या दुकानें (Restaurants, Bars and Shops) 24 घंटे खुली रह सकती हैं (Can remain Open 24 Hours) । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved