img-fluid

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई रायपुर एम्स में भर्ती

May 28, 2026


दुर्ग । छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई (Famous Pandavani folk Singer of Chhattisgadh Padma Vibhushan Dr. Teejan Bai) रायपुर एम्स में भर्ती है (Has been admitted in Raipur AIIMS) । उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में स्थानांतरित किया गया।

  • तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने बताया कि बुधवार देर रात उन्हें एमआईसीयू में शिफ्ट किया गया। अस्पताल लाते समय उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। डॉक्टरों द्वारा किए गए पूरे मेडिकल चेकअप और रिपोर्ट्स में पता चला कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया है। साथ ही उन्हें निमोनिया भी है और ब्लड प्रेशर काफी कम दर्ज किया गया है। गायिका की बहू वेणु देशमुख ने कहा कि एम्बुलेंस से तुरंत एम्स लाए जाने और डॉक्टरों द्वारा दिए गए त्वरित इलाज के बाद तीजन बाई की स्थिति अब पहले से काफी बेहतर है।

    उन्होंने कहा कि वे खतरे से बाहर हैं। परिवार के सदस्यों और उनके लाखों प्रशंसकों को इस खबर से बड़ी राहत मिली है। परिवार के साथ ही उनके अनगिनत प्रशंसक जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर्स की स्पेशल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। तीजन बाई की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर सावधानी बरत रहे हैं।
    तीजन बाई छत्तीसगढ़ का गौरव मानी जाती हैं। पंडवानी गायिका तीजन बाई ने पूरे देश और विदेश में इस लोक कला को पहचान दिलाई है। उनकी आवाज और महाभारत की कथाओं को अपनी अनोखी शैली में प्रस्तुत करने की शैली दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है।

    तीजन बाई ने पंडवानी लोककला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। 1980 में तीजन बाई ने सांस्कृतिक राजदूत के रूप में इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, टर्की, माल्टा, साइप्रस, रोमानिया और मॉरीशस की यात्रा की थी और उन्हें 1988 में पद्मश्री सम्मान मिला था। इसके साथ ही 1995 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। साल 2019 में पद्म विभूषण सहित कई सम्मान से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

    Share:

  • मशहूर शायर पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र का इंतकाल

    Thu May 28 , 2026
    भोपाल । मशहूर शायर पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र (Famous poet Padmashree Dr. Bashir Badr) का इंतकाल हो गया (Passed Away) । उर्दू अदब व गजल की दुनिया के मशहूर शायर और पद्मश्री सम्मानित साहित्यकार डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार को भोपाल में 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली । उनके निधन की खबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved