
नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पेपर लीक के बाद 3 मई को हुए एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत 21 जून को नीट री-एग्जाम आयोजित किया जाना है. नीट री-एग्जाम को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बैठकों का दौर जारी ही है.
इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सहमति बनी है कि नीट री-एग्जाम का पेपर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में इंडियन एयरफोर्स मदद करेगी. इस संबंध की जानकारी खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved