
इंदौर। एमवाय अस्पताल (MY Hospital) के बाथरूम (Bathroom) में तीन माह ( 3-Month-Old) के नवजात का भ्रूण (Embryo) मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि यह पूरा इलाका सीसीटीवी कैमरों से लैस है। फुटेज देखकर पता लगाया जा रहा है कि यह किसकी करतूत है।
एमवाय पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बाथरूम में लोगों ने नवजात का भू्रण देखा तो एमवाय प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। नवजात की उम्र करीब 3 माह के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल भ्रूण को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। अब पुलिस दिन में सीसीटीवी कैमरों को खंगालेगी और पता लगाएगी कि भ्रूण यहां कौन रखकर गया।
पार्क में शव रखने वाली की पहचान भी नहीं हुई
उधर, तुकोगंज इलाके के नेहरू पार्क में बीती 26 तारीख को एक बच्चे का शव मिला था। उसको कौन रखकर गया यह अभी तक पता नहीं चला है। बच्चे के गले में अस्पताल की स्लिप का कार्ड टंगा था, जिसमें बच्चे का जन्म 23 मई को होना लिखा था, जिसे देखकर लग रहा है कि उक्त बच्चा अस्पताल में जन्मा था और उसे कोई महिला यहां छोडक़र चली गई थी। फिलहाल बच्चे को छोडऩे वाली कहीं भी सीसीटीवी कैमरों में नजर नहीं आ रही है।
घर से निकले युवक का शव रेलवे कॉलोनी परिसर में मिला
घर से निकले एक युवक का शव रेलवे कॉलोनी परिसर में मिला। महू पुलिस ने बताया कि उज्ज्वल पिता श्यामराव निवासी पीठ मोहल्ला का शव रेलवे कॉलोनी परिसर तांगाखाना के पास मिला। वह परसों रात को घर से निकला था और कल दोपहर को उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved