
डेस्क: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. इस इलेक्ट्रिक कार का नाम अर्बन क्रूजर एबेला (Urban Cruiser Ebella) है. यह इलेक्ट्रिक कार मारुति ई-विटारा का ही रीबैज्ड वर्जन है. यानी की इसमें ज्यादातर खूबियां मारुति ई-विटारा की तरह ही हैं, लेकिन टोयोटा की इस EV के डिजाइन हल्के डिजाइन में बदलाव मिलते हैं. इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत 23.60 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है. अर्बन क्रूजर एबेला का मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, MG ZS EV और टाटा कर्व EV से होगा.
ध्यान देने वाली बात ये है कि टोयोटा ने फिलहाल इलेक्ट्रिक SUV के टॉप वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है. बाकी वेरिएंट की कीमतें आगे बताई जाएंगी. अर्बन क्रूजर एबेला का साइज ई-विटारा से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें टोयोटा के स्पेशल डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. इसका फ्रंट डिजाइन ब्रांड की इंटरनेशनल मार्केट स्टाइल के हिसाब से है. इसमें एक स्क्लप्ट बोनट है जो इसे एक दमदार लुक देता है, साथ ही किनारों पर बनी कैरेक्टर लाइंस इसे और भी मस्क्यूलर अपील देती हैं. अलॉय व्हील्स का एयरोडायनामिक डिजाइन इसे और भी बेहतर बनाता है.
इस कार का व्हीलबेस 2700 मिमी है और इसकी लंबाई 4,285 मिमी, चौड़ाई लगभग 1,800 मिमी और ऊंचाई लगभग 1,640 मिमी है. इलेक्ट्रिक SUV में कैफे व्हाइट, ब्लूइश ब्लैक, गेमिंग ग्रे, स्पोर्टिन रेड और एंटाइसिंग सिल्वर जैसे कलर ऑप्शन मिल जाते हैं. इसके अलावा कैफे व्हाइट, लैंड ब्रीज ग्रीन, स्पोर्टिन रेड और एंटाइसिंग सिल्वर ये ब्लैक कलर की रूफ के साथ ड्यूल टोन कलर ऑप्सन में उपलब्ध हैं.
एबेला के इंटीरियर की बात करें तो इसके अंदर ड्यूल टोन फिनिश देखने को मिल जाती है. इसमें ब्लैक और ब्राउन कलर शेड्स का इंटीरियर है. डैशबोर्ड का डिजाइन मारुति सुजुकी ई-विटारा की याद दिला सकता है. हालांकि, अर्बन क्रूजर एबेला कई मॉडर्न फीचर्स से लोडेड है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच की इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग पेड़, JBL का साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग डायल टाइप गियर शिफ्ट नॉब, एयर प्यूरिफायर, क्लाइमेट कंट्रोल समेत कई फीचर्स मिल जाते हैं. सेफ्टी के लिहाज से इलेक्ट्रिक कार में 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी सुविधाएं मिल जाती है.
टोयोटा ने बताया है कि अर्बन क्रूजर एबेला दो बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी. इसमें एक 49 kWh और दूसरा 61 kWh की बैटरी वेरिएंट चुनने का ऑप्शन होगा. बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट में 171.6 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 189 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है. वहीं, 49 किलोवाट-घंटे वाले छोटे वेरिएंट में 106 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर है.एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर की रेंज वाली यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 2WD और AWD ड्राइवट्रेन विकल्पों के साथ आती है. एलएफपी बैटरी एसी और डीसी दोनों तरह की चार्जिंग से चार्ज हो सकती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved