img-fluid

बिहार : म्यांमार के राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे, बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन; की विशेष प्रार्थना

May 30, 2026

गयाजी. म्यांमार के राष्ट्रपति (Myanmar President) जनरल मिन आंग ह्लाइंग (General Min Aung Hlaing) ने शनिवार को बोधगया (Bodh Gaya) स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple) में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में तब्दील रहा। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे दौरे के दौरान मुस्तैद रहे।

एयरपोर्ट से बोधगया तक रहा हाई अलर्ट
शनिवार सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। बिहार के राज्यपाल और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से बोधगया रवाना हुआ। उनके साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। सर्वप्रथम म्यांमार के राष्ट्रपति और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्राम स्थल लाया गया।


  • महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
    बोधगया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर बौद्ध परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की गतिविधियों पर भी प्रशासन की पैनी नजर रही।

    चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षा बल
    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। महाबोधि मंदिर से लेकर एयरपोर्ट मार्ग तक सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए थे। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस, विशेष सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियों की टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात थीं।

    सुजाता मंदिर और बर्मीज मठ का भी किया दौरा
    महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने सुजाता बाईपास रोड स्थित बर्मीज बौद्ध मठ का भ्रमण किया। इसके बाद बकरौर स्थित ऐतिहासिक सुजाता मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी साथ रहे।

    शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम
    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर रखी थी। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल व्यवस्था के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। दौरे के बाद राष्ट्रपति गया एयरपोर्ट से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

    Share:

  • लावारिस रकम खोजना हुआ आसान, सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल

    Sat May 30 , 2026
    नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि लोग किसी बैंक में पैसा जमा करके भूल जाते हैं या फिर किसी पुरानी बीमा पॉलिसी, शेयर या म्यूचुअल फंड का पैसा सालों तक बिना दावे के पड़ा रहता है. इसी बड़ी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने एक बेहद अहम कदम उठाया है. वित्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved