img-fluid

ईरान पर UAE का सीक्रेट अटैक! दावा- सीजफायर के बाद भी किए हमले

May 30, 2026

डेस्क: ईरान युद्ध में UAE की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा बड़ी रही है. UAE ने युद्ध शुरू होने के शुरुआती दिनों से ही ईरान के खिलाफ हवाई हमले किए और यह कार्रवाई अप्रैल में हुए सीजफायर के अगले दिन तक जारी रही. वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE ने ईरान पर दर्जनों एयरस्ट्राइक कीं. इससे पता चलता है कि अमेरिका और इजराइल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में UAE की भागीदारी पहले की जानकारी से कहीं अधिक थी.

अब तक यह माना जाता था कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में सबसे बड़ी भूमिका अमेरिका और इजराइल की थी. लेकिन नई जानकारी से सामने आया है कि UAE ने भी सीधे तौर पर इस अभियान में हिस्सा लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, UAE के लड़ाकू विमानों ने कई बार ईरान के ठिकानों को निशाना बनाया. यह कार्रवाई युद्ध की शुरुआत से लेकर सीजफायर लागू होने के बाद भी कुछ समय तक जारी रही.


  • युद्ध के दौरान ईरान ने UAE पर 2800 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल किए हैं. जो कि खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि UAE की जवाबी कार्रवाई उसकी बदलती विदेश और सुरक्षा नीति का संकेत है. पहले खाड़ी देशों का रुख आमतौर पर ज्यादा सावधानी भरा रहता था, लेकिन अब UAE अपने रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए ज्यादा सक्रिय और सख्त कदम उठाने को तैयार दिख रहा है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में अमेरिका और इजराइल ने खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई. निशाने पर ईरान के कई रणनीतिक और ऊर्जा से जुड़े ठिकाने थे, जिनमें बंदर अब्बास, केश्म और अबू मूसा द्वीप, लावान द्वीप की तेल रिफाइनरी और असालुयेह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स शामिल थे.

    हालांकि UAE ने आधिकारिक तौर पर इन हवाई हमलों की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. उसने यह जरूर बताया है कि ईरान ने उस पर कितने हमले किए हैं. UAE का मानना है कि क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे सीधे कदम उठाने की जरूरत है. इससे यह भी संकेत मिलता है कि आने वाले समय में UAE मध्य पूर्व की राजनीति और सुरक्षा मामलों में ज्यादा प्रभावशाली भूमिका निभाना चाहता है.

    Share:

  • डॉन 3 विवाद में FWICE पर भड़के राम गोपाल वर्मा, बोले- रणवीर सिंह की...

    Sat May 30 , 2026
    मुंबई: ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद रणवीर सिंह हर तरफ छाए हुए हैं, लेकिन सिर्फ तारीफें ही नहीं, उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है. रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर FWICE ने उन्हें बैन कर दिया है. अब FWICE के इस फैसले पर मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा भड़के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved