img-fluid

PM मोदी के आवास पर हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, BJP में बड़े फेरबदल की आहट, अमित शाह और नड्डा भी रहे मौजूद…

June 01, 2026

नई दिल्ली. पीएम मोदी (PM Modi) के आवास पर बीजेपी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) की अहम बैठक हुई. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections), राज्यसभा उपचुनाव और कई राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा की गई.

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, जेपी नड्डा, देवेंद्र फडणवीस समेत केंद्रीय चुनाव समिति के दूसरे सदस्य मौजूद रहे.


  • सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनावों के साथ-साथ तीन राज्यसभा सीटों पर प्रस्तावित उपचुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई. महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनाव भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहे.

    चुनावी तैयारियों पर बड़ी चर्चा
    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और बीएल संतोष ने चुनावी तैयारियों, संभावित उम्मीदवारों और अलग-अलग राज्यों की राजनीतिक स्थिति को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी. बैठक में ये आकलन भी सामने रखा गया कि बीजेपी इस बार अपनी मौजूदा संख्या से तीन से चार ज्यादा राज्यसभा सीटें जीत सकती है.

    सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने चर्चा के दौरान संबंधित राज्यों को अपनी-अपनी राज्यसभा सीटों के संबंध में समीक्षा करने और पूरी तैयारी करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि राज्यों से मिलने वाले फीडबैक और आकलन के आधार पर पार्टी अध्यक्ष आखिरी फैसला लें.

    क्यों अहम मानी जा रही बीजेपी की ये बैठक?
    बैठक में विधान परिषद चुनावों के उम्मीदवारों के सिलेक्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और संबंधित राज्य इकाइयों को अधिकृत किए जाने पर भी सहमति बनी. राजनीतिक नजरिए से ये बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि आमतौर पर राज्यसभा उम्मीदवारों के चुनाव के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नहीं बुलाई जाती.

    केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ बीजेपी के शीर्ष नेताओं की एक अलग बैठक भी हुई. इसमें नितिन नबीन, अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीएल संतोष शामिल हुए.

    सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई और राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर होने वाली नियुक्तियों पर चर्चा हुई. पार्टी के भीतर चल रही संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया को लेकर भी बातचीत हुई.

    नई टीम बना सकते हैं नितिन नबीन
    बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि अगले सप्ताह पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन अपनी नई टीम का गठन कर सकते हैं. ऐसे में रविवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को मौजूदा समिति की आखिरी बैठक के रूप में भी देखा जा रहा है.

    इसी कड़ी में नितिन नबीन ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई है. पार्टी के भीतर इसे मौजूदा राष्ट्रीय पदाधिकारी टीम की संभावित आखिरी बैठक माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इसके बाद बीजेपी जल्द ही नई संगठनात्मक टीम और अलग-अलग स्तरों पर नई नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है.

    Share:

  • ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा- सब कुछ कमांडरों के हाथ...

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली. ईरान (Iran) की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ईरानी राष्ट्रपति (Iranian President) मसूद पेजेशकियन ( Masoud Pezeshkian) ने अपने पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा (resignation) दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे सुप्रीम लीडर (Supreme Leader) के दफ्तर को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved