img-fluid

म्यांमार के राष्ट्रपति ने PM मोदी से की मुलाकात, साझा विकास लक्ष्यों पर हुई चर्चा

June 01, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने सोमवार को मुलाकात की। बता दें कि म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 30 मई से 2 जून तक भारत दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों और साझा विकास लक्ष्यों को और मजबूत करने के लिए सार्थक द्विपक्षीय वार्ता की। राष्ट्रपति के रूप में यू मिन आंग ह्लाइंग की यह पहली भारत यात्रा है। उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख व्यापारिक नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर आया है।

Share:

  • IPL और गर्मियों की छुट्टियों ने तोड़ दिए डिजिटल पेमेंट के सारे रिकॉर्ड! मई में UPI से हुआ 29 लाख करोड़ का ट्रांजैक्शन

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली। भारत में डिजिटल पेमेंट का क्रेज लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मई 2026 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में UPI के जरिए 29.90 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए। यह अब तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved