पेरिस। दुनिया की सबसे चर्चित और अनोखी कलाकृतियों (Annoying Artworks) में शामिल एक ‘केला’ इन दिनों फिर सुर्खियों में है। इटली के कलाकार मॉरीजियो कैटलन (Maurizio Catalan) की मशहूर आर्टवर्क ‘कॉमेडियन’ कथित तौर पर फ्रांस के एक म्यूजियम से गायब हो गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। म्यूजियम प्रशासन ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और जांच शुरू कर दी गई है।
यह आर्टवर्क दिखने में बेहद साधारण है-एक केला, जिसे डक्ट टेप की मदद से दीवार पर चिपकाया जाता है। लेकिन कला जगत में इसकी कीमत करोड़ों रुपये तक आंकी जाती है। यही वजह है कि इसके गायब होने की खबर ने कला प्रेमियों और प्रशासन दोनों को हैरान कर दिया है।
गौरतलब है कि ‘कॉमेडियन’ पहले भी कई बार चर्चा में रह चुकी है। यह कलाकृति अपनी अनोखी अवधारणा के कारण कला जगत में बहस का विषय बनती रही है—कुछ लोग इसे आधुनिक कला का प्रतीक मानते हैं, तो कई इसे महज एक साधारण केला बताते हैं। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कलाकृति चोरी हुई है या किसी अन्य कारण से हटाई गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved