img-fluid

‘मेरा बेस्ट सेक्स जॉन एफ केनेडी जूनियर के साथ था’, मैडोना का चौंकाने वाला खुलासा

June 02, 2026

वाशिंगटन। पॉप स्टार मैडोना (Pop Star Madonna) एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने नए प्रोजेक्ट के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक बातचीत में निजी जीवन से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है। मैडोना ने दिवंगत हस्तियों में एक पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जीवन का सबसे यादगार रोमांटिक अनुभव (John F. Kennedy Jr.) के साथ रहा।

एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान मैडोना से उनके जीवन के सबसे यादगार रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। जवाब में उन्होंने कहा कि वह केवल दिवंगत लोगों का नाम लेंगी और फिर उन्होंने फुसफुसाते हुए जॉन एफ. केनेडी जूनियर का नाम लिया। इस प्रतिक्रिया के बाद वहां मौजूद लोग भी चौंक गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैडोना और जॉन एफ. केनेडी जूनियर के बीच 1980 के दशक के आखिर में संक्षिप्त संबंध रहे थे। उस समय मैडोना की निजी जिंदगी और करियर दोनों सुर्खियों में थे। दोनों के रिश्ते को लेकर पहले भी कई किताबों और रिपोर्ट्स में चर्चा हो चुकी है।

वीडियो में मैडोना ने हल्के अंदाज में इस रिश्ते का जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोग इसे मैडोना की बेबाक छवि से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे हॉलीवुड और अमेरिकी राजनीतिक परिवारों से जुड़े पुराने किस्सों की वापसी मान रहे हैं।

फिलहाल मैडोना अपने नए म्यूजिक प्रोजेक्ट के प्रमोशन में व्यस्त हैं और हाल के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

Share:

  • राजेंद्र कुमार को रुला गया था ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, शादी में सुनकर पूछा- ये किस फिल्म का गाना है?

    Tue Jun 2 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदी फिल्म संगीत (Hindi Film Music) के इतिहास में कुछ गीत ऐसे हैं जो समय के साथ और भी अधिक भावनात्मक और यादगार बन जाते हैं। वर्ष 1968 में रिलीज हुई फिल्म ‘नील कमल (Neel Kamal)’ का प्रसिद्ध विदाई गीत ‘बाबुल की दुआएं लेती जा (Babul Ki Duayen Leti Ja)’ भी उन्हीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved