img-fluid

21 जून को धमाका होगा… जिस कमरे में ठहरे थे विदेशी वहां मिला लेटर

June 02, 2026

अहमदाबाद: अहमदाबाद के एसपी स्टेडियम के पास स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट करने की धमकी भरा लेटर मिला है.जिससे हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि लेटर क्लब के एक कमरे में मिला है और उस आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम लिखा है. इसके साथ ही यह भी लिखा है कि क्लब में 21 जून को ब्लास्ट होगा.

जानकारी के मुताबिक स्पोर्ट्स क्लब के जिस कमरे में लेटर मिला है, उसमें तंजानिया के तीन बिजनेसमैन ठहरे हुए थे. बताया जा रहा है कि कमरा खाली होने के बाद जब सफाई कर्मी कमरे की सफाई कर रहे थे तब अलमारी से एक लेटर मिला. लेटर क्लब के कमरा नंबर 119 में मिला था जिसमें 21 जून को ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है.

घटना की सूचना मिलने ही फौरन बॉम्ब स्क्वॉड, एसओजी (SOG), डॉग स्क्वॉड सहित कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी. सिक्योरिटी एजेंसियों ने पूरे क्लब में करीब दो घंटे तक गहन तलाशी ली हालांकि टीम को कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली.


  • जांच में पता चला है कि यह कमरा एक डॉक्टर के रेफरेंस पर बुक किया गया थाऔर इसमें तंजानिया के तीन बिजनेसमैन रुके हुए थे.डीसीपी हर्षद पटेल ने बताया कि पलक डॉक्टर के रेफरेंस से कुछ बिजनेसमैन 29 मई को क्लब के कमरे में ठहरे थे. उन्होंने 30 मई को चेकआउट किया था. बताया जा रहा है कि तीनों बिजनेसमैन अभी भी भारत में हैं.

    उन्होंने बताया कि कमरे की सफाई के दौरान पेंसिल से लिखी हुई एक लेटर मिला था , जिसमें 21 जून को क्लब को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है. उन्होंने बताया कि जिसके रेफरेंस से बिजनेसमैन यहां ठहरे थे उससे पुलिस बातचीत कर रही है. वहीं लेटर किसने लिखा है और किसने रखा था. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि लेटर विदेशी नागरिकों के चेक आउट करने के बाद रखा गया था या पहले.

    Share:

  • Weather: 4 जून को केरल पहुंचेगा मानसून, तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी; उत्तर में फिलहाल राहत नहीं

    Tue Jun 2 , 2026
    नई दिल्ली. मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) के लिए हालात अनुकूल बन रहे हैं और 4 जून तक इसके केरल पहुंचने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved