img-fluid

भोपाल में बच्ची की रेप कर हत्या की आशंका: खंडहर में बिना कपड़ों के मिली लाश, शरीर पर दांत से काटने के मिले निशान, फांसी की मांग

October 16, 2026

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बच्ची का शव कंबल से लिपटा हुआ था और कपड़े लाश से दूर पड़े मिले। जिसके बाद आशंका है कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। घटनाक्रम सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

दरअसल, मृतिका बस्ती में रहती थी और पन्नी बीनने का काम करती थी। कल रात करीब 8:00 बजे अपने घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। आज बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर से बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बैरागढ़ एसीपी और थाना पुलिस तुरंत मौके पर पर पहुंचे। इसके साथ ही एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बच्ची के मुंह में कपड़ा डालकर कमरा बंद कर दिया गया था। शरीर पर चोट और दांतों के निशान भी मिले हैं। वहीं शरीर से उतरे कपड़े दूसरी जगह मिले। गले का पेंडेंट भी दूसरी जगह मिला। बैरागढ़ पुलिस ने जांच के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

बच्ची की हत्या के विरोध में आज बैरागढ़ थाने के बाहर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी संदेही को गिरफ्तार कर आरोपी को फांसी देने की मांग की। ACP रत्नेश तोमर ने बताया कि आसिफ बेग उर्फ मोईन को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। बच्ची गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजन ने देर रात गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को उसका शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक खंडहर में मिला। पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved