img-fluid

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब को सील किया गया, जानें क्यों हुआ एक्शन

June 02, 2026

डेस्क: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह के चंडीगढ़ में मौजूद एक क्लब को प्रशासन ने सील कर दिया है. बादशाह का ये क्लब चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में मौजूद है. उनके इस क्लब का नाम SAGO By Badshah है. उनके क्लब की बिल्डिंग पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे, जिसके बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की है. ये कार्रवाई चंडीगढ़ प्रशासन की इंफोर्समेंट विंग ने की है.


  • चंडीगढ़ में नियमों को ताक पर रख कर चलाए जा रहे क्लब-डिस्को पर प्रशासन लगातार एक्शन ले रहा है. कुछ दिनों पहले भी चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 26 के ही दो से तीन डिस्को को भवन नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया था. अब बादशाह का क्लब प्रशासन की रडार पर आ गया है.

    बादशाह के इस क्लब को प्रशासन ने कुछ दिनों पहले नोटिस जारी किया था और नियमों को उल्लंघन आरोपों को लेकर जवाब मांगा गया था, मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद आज यानी 2 जून को प्रशासन ने इस क्लब को सील कर दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन को इस क्लब में काफी खामियां मिली थीं. हालांकि दो से तीन और डिस्को को नोटिस दिया गया है. फिलहाल पुलिस के मुताबिक प्रशासन के निर्देश पर इसको ही सील किया गया है.

    Share:

  • ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट ने सास और पति की 14 दिन की CBI रिमांड बढ़ाई

    Tue Jun 2 , 2026
    भोपाल: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पांच दिनों की कड़े केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद, मंगलवार को आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने मामले की गंभीरता और अब तक सामने आए तथ्यों को देखते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved