img-fluid

Claude AI की सर्विस ठप, दुनियाभर के यूजर्स परेशान, कंपनी ने कंफर्म किया आउटेज

June 02, 2026

डेस्क। Anthropic के एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म Claude की सर्विस दुनियाभर में ठप हो गई है। कई यूजर्स ने एआई सर्विस में आई दिक्कत रिपोर्ट की है। हालांकि, कंपनी की तरफ से भी सर्विस में आई दिक्कत कंफर्म कर दी गई है। एंथ्रोपिक के इंजीनियर्स सर्विस रिस्टोर करने में जुटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही Claude AI की सर्विस बहाल कर दी जाएगी। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एआई एजेंट में लॉग-इन में आ रही दिक्कत रिपोर्ट की है।


  • 2 जून को दोपहर में Claude AI की सर्विस में दिक्कत आई है। कंपनी ने कहा है कि इस मामले को एसक्लेट कर दिया गया है। इंजीनियर्स इसे फिक्स करने में लगे हैं। Claude AI सर्विस में आई दिक्कत की वजह से ऐप, वेबसाइट और चैटबॉट सर्विस प्रभावित हुई है। यूजर्स को इन्हें इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है। Anthropic ने कंफर्म किया है कि कई Claude प्लेटफॉर्म इसकी वजह से प्रभावित हुए हैं और इसे फिक्स किया जा रहा है।

    Claude AI में पहली बार दिक्कत का पता तब चला जब यूजर्स को Failed Response का Error रिसीव हुआ। इसके बाद रिस्पॉन्स लोड होने में ज्यादा समय लग रहा था। इसके बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और Downdetector पर इसे लेकर रिपोर्ट करना शुरू कर दिया। भारत में भी कुल 200 लोगों ने अब तक Claude AI में आई दिक्कत को लेकर रिपोर्ट किया है। ज्यादातर यूजर्स को Claude Chat एक्सेस करने में समस्या आ रही थी।

    यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करते हुए बताया कि Claude AI, Claude Console, Claude API और Claude Code टूल्स को एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। Anthropic ने बाद में यूजर्स को आ रही समस्या को देखते हुए कहा कि कंपनी इस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही इस दिक्कत को दूर कर लिया जाएगा।

    Share:

  • ममता की TMC में दो फाड़ की अटकलें, नाराज विधायक बना सकते हैं नई पार्टी

    Tue Jun 2 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तेज हलचल मची हुई है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) अब अपने सबसे गंभीर संकट का सामना करती नजर आ रही है। पार्टी के भीतर असंतोष, बागी नेताओं की सक्रियता और कुछ विधायकों की सीक्रेट बैठकों ने राजनीतिक गलियारों में इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved