img-fluid

आप भी चाय के साथ खाते हैं रस्क तो हो जाएं सावधान…. सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

June 03, 2026

नई दिल्ली। रस्क (Rusk) ज्यादातर घरों में सुबह या शाम की चाय (Tea) के साथ खाए जाते हैं। मीठे इलायची फ्लेवर (Sweet Cardamom Flavor) वाले रस्क का स्वाद काफी अच्छा होता है। कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को भी स्नैक्स के तौर पर रस्क खिला देते हैं। हल्की भूख को शांत करने के लिए रस्क एक ऐसा नाश्ता है जो हर घर में पसंद किया जाता है।

कुरकुरा, हल्का मीठा और चाय में डुबोकर इसे खाने का अलग ही मजा होता है। पर क्या आप जानते हैं स्वाद में बेहतरीन लगने वाला रस्क सेहत को खूब नुकसान पहुंचाता है। रोजाना अगर आप इसे खाना पसंद करते हैं तो फौरन इसे खाना छोड़ दें। इस बनाने का तरीका बहुत ज्यादा अनहेल्दी (Unhealthy) है जिसे देखकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है।


  • वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग
    वीडियो में रस्क बनाने का तरीका दिखाया गया है। जिसमें आटा लगाने से लेकर बेकिंग तक का पूरा प्रोसेस शेयर किया है। आटा लगाने के प्रोसेस को देखे तो ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि रस्क सेह के लिए नुकसानदायक हैं। रस्क का आटा लगाने के लिए इस वीडियो में मशीन का इस्तेमाल किया गया है।

    इस मशीन में शुरूआत में देखा जा सकता है कि कुछ तेल या पानी में ब्रेड के साइड्स पड़े हुए हैं। फिर इसमें ढेर सारी चीनी और एक टिन भर कर तेल डाला गया है। इस मिक्स में मैदा मिलाई गई है और फिर से खूब सारा तेल डाला गया। आटे में थोडा पानी मिलाया गया और फिर जब मशीन से ये तैयार हो गया तो हाथों का इस्तेमाल करके आटे के छोटे-छोटे टुकड़े बनाए गए हैं फिर उन टुकड़ों को तौल कर ब्रेड बनाई गई। इस ब्रेड को रस्क की शेप देकर फिर से बेक किया गया और बाजार में मिलने वाला रस्क तैयार हो गया।

    रस्क खाने के नुकसान
    रस्क कई सारी शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, रस्क बनाने के लिए रिफाइंड तेल, मैदा, चीनी का इस्तेमाल भारी मात्रा में किया जाता है। इसके अलावा इसमें ग्लूटेन की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। ऐसे में रस्क खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा हो सकता है। इसके अलावा रोजाना रस्क खाने से आपकी आंत में खराब बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है जिससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है और पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

    Share:

  • गुजरात में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, अहमदाबाद पुलिस ने 100 से अधिक बांग्लादेशी पकड़े, संदिग्धो से पूछताछ जारी

    Wed Jun 3 , 2026
    अहमदाबाद. अहमदाबाद (Ahmedabad) क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने अवैध घुसपैठ (Illegal Intrusion) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में 131 अवैध बांग्लादेशी (Bangladeshis) पाए गए हैं, जबकि अन्य 160 संदिग्ध हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है। यह जानकारी क्राइम ब्रांच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved