नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक अहम संदिग्ध हुजैफा (Huzaifa) को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हुजैफा (Huzaifa) का नाम कथित तौर पर ‘डी कंपनी’ (Delhi Police) और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क में सामने आया है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से जुड़े कथित ऑपरेटिव मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी माना जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पहले से ही इस नेटवर्क से जुड़े संभावित संपर्कों की जांच में जुटी थीं और कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि मुन्ना झिंगाड़ा विदेश से कथित तौर पर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक एजेंसियों की ओर से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल हाल ही में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा और संगठित अपराध नेटवर्क की जांच को और तेज कर चुकी है।
फिलहाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved