img-fluid

CM शुभेंदु की बैठक में पहुंच गए TMC के 18 विधायक, इधर ममता बनर्जी ने उठा लिया बड़ा कदम

June 03, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर टूट का खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, बंगाल चुनाव में हार के बाद से टीएमसी में अभिषेक बनर्जी का विरोध जारी है। जिन दो विधायकों को ममता ने सोमवार को पार्टी से निकाला अब उन्हीं के नेतृत्व नें नई टीएमसी बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि TMC से निष्कासित 2 विधायकों ने खुद को असली TMC बताते हुए अपने साथ 50 से ज्यादा MLA होने का दावा किया है तो दावेदारी विपक्ष के नेता के पद और चुनाव चिन्ह पर भी की जा रही है। इधर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को हावड़ा और साउथ 24 परगना की एडमिनिस्ट्रेटिव मीटिंग बुलाई जिसमें तृणमूल के 18 विधायक शामिल हुए हैं।


  • दूसरी ओर टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी ने भी बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पार्टी की सभी कमेटियां और संगठन को भंग कर दिया है। TMC ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा- “काफी विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सभी समितियां और इसके सभी सहयोगी संगठन तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए जाएंगे। पार्टी हर स्तर पर व्यापक आत्मनिरीक्षण, प्रदर्शन समीक्षा और संगठनात्मक मूल्यांकन करेगी। इस मूल्यांकन के परिणाम के आधार पर, मूल संगठन और सभी सहयोगी संगठनों की संगठनात्मक संरचना का पुनर्गठन किया जाएगा और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी। पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों का नए जोश और दृढ़ संकल्प के साथ सामना करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

    Share:

  • ढाई महीने पहले हुई थी 12 साल के बेटे की मौत, पिता ने जताया हत्या का शक तो पुलिस ने जमीन से निकाला शव

    Wed Jun 3 , 2026
    जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव के धरनगांव तहसील के रेल गांव में क्रिकेट खेलते समय 12 साल के गणेश नवल पाटिल की मौत का मामला फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल ये घटना मार्च में हुई थी लेकिन उसके पिता को शक था कि उसकी हत्या हुई है। आखिरकार, ढाई महीने बाद गणेश की बॉडी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved