img-fluid

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण का खुलासा, खजराना पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से 18 कमर्शियल सिलेंडर किए जब्त

November 13, 2026

इंदौर। इंदौर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। खजराना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ठिकाने पर दबिश देकर 18 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से अमीन पटेल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के पास सिलेंडरों की खरीद और भंडारण से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं थे।


  • दरअसल यह मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बिना अनुमति के बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अमीन पटेल के ठिकाने पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से 18 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले। जब इन सिलेंडरों के भंडारण और खरीद से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर कहां से आए और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था।

    Share:

  • इंदौर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, युवती से लिए पैसे भी; फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

    Fri Nov 13 , 2026
    इंदौर। इंदौर में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved