img-fluid

पश्चिम बंगाल : महिलाओं ने TMC नेता पर किया सड़े अंडों से हमला, जानें क्यों थीं नाराज…

June 04, 2026

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कूचबिहार (Cooch Behar) जिले के गोपालपुर इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने टीएमसी (TMC) पंचायत प्रमुख (Panchayat Head) गीता बर्मन के घर का घेराव कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने उनके तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

आरोप है कि गुस्साए लोगों ने पंचायत प्रमुख के घर पर सड़े अंडे और पानी की बोतलें फेंकीं. साथ ही कुछ लोगों ने घर में तोड़फोड़ की भी कोशिश की. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


  • मनरेगा जॉब कार्ड से नाम काटने का आरोप
    स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से पंचायत प्रमुख क्षेत्र में दिखाई नहीं दीं. उनका कहना है कि पंचायत से जुड़ी कई बुनियादी सेवाएं ठप पड़ी हैं और मनरेगा जॉब कार्ड सूची से कई लोगों के नाम जानबूझकर हटा दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है.

    घटना के समय गीता बर्मन और पति मौजूद थे
    घटना के समय गीता बर्मन और उनके पति घर के अंदर मौजूद थे. पंचायत प्रमुख ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह लंबे समय से बीमारी के कारण क्षेत्र से दूर थीं. उन्होंने दावा किया कि यह केवल विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि उनकी जान लेने की कोशिश की गई.

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेखलीगंज पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम मौके पर तैनात कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

    हाल ही में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था. उनके खिलाफ नारेबाजी हुई और उनके काफिले को रोकने की कोशिश की गई. उन्हें हेलमेट पहनकर भागना पड़ा. बाद में ममता ने भाजपा पर आरोप लगाए थे.

    Share:

  • UN सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव: पाकिस्तान की जगह पहली बार पहुंचेगा किर्गिस्तान, 2027 से संभालेगा जिम्मेदारी

    Thu Jun 4 , 2026
    नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में 2027 से एक अहम बदलाव देखने को मिलेगा। मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान (Central Asian country Kyrgyzstan) को पहली बार सुरक्षा परिषद का गैर-स्थायी सदस्य चुना गया है। वह एशिया-प्रशांत समूह की उस सीट पर पहुंचेगा, जिस पर फिलहाल पाकिस्तान का कार्यकाल चल रहा है। पाकिस्तान का दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved