img-fluid

देवर ने भाभी के घर में डाला ‘डाका’, 60 लाख की संपत्तियां उड़ाईं

June 04, 2026

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से रिश्तों में धोखेबाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने जिस मौसेरे देवर पर भरोसा कर अपने फ्लैट की चाबी सौंपी थी, उसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में 60 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. आरोप है कि चोरी के बाद आरोपी ने जेवरात बेचकर मिले पैसों से एक एक्सयूवी कार खरीदी और दोस्तों व गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती करने लगा.

मामले के अनुसार, पीड़िता वीणा विभा कुमारी ने रांची के लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 मई 2026 को वह किसी जरूरी काम से पटना गई थीं. जाने से पहले उन्होंने अपने फ्लैट की चाबी अपने मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष को सौंप दी थी. जब वह 31 मई को वापस रांची लौटीं और घर पहुंचीं तो देखा कि अलमारी में रखे सोने, हीरे और प्लैटिनम के कीमती जेवरात तथा करीब 40 हजार रुपये नकद गायब थे.


  • शिकायत मिलने के बाद रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न मिल सके.

    जांच के दौरान पुलिस का शक पीड़िता के मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष पर गया. हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर घर से कीमती जेवरात और नकदी चोरी की थी. बाद में चोरी किए गए जेवर एक ज्वेलरी कारोबारी को बेच दिए गए.

    पुलिस के अनुसार, चोरी के गहनों को बेचकर मिले पैसों से आरोपियों ने एक सेकेंड हैंड एक्सयूवी कार खरीदी थी. इसके अलावा वे बाकी रकम को ऐशो-आराम और मौज-मस्ती में खर्च कर रहे थे.

    आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के पैसों से खरीदी गई एक्सयूवी कार, 5.40 लाख रुपये नकद, एक एप्पल मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किए हैं. बरामद सामान में हीरे की अंगूठी, हीरा जड़ित मंगलसूत्र, प्लैटिनम की अंगूठी, प्लैटिनम टॉप, ईयररिंग और अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं.

    इस मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष, सिद्धांत सुमन, धनंजय कुमार वर्मा उर्फ धनंजय सोनी और लाईबा याशमीन उर्फ निधि शामिल हैं. पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाले एक ज्वेलरी कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. रांची सिटी डीएसपी के. वी. रमन ने बताया कि करीब 60 लाख रुपये की चोरी के इस मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

    Share:

  • दिल्ली अग्निकांड: 26 घंटे बाद अस्पताल पहुंचीं रेखा, घायलों से मिलीं

    Thu Jun 4 , 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात की. हादसे के करीब 26 घंटे बाद वह इस घटना में घायल हुए लोगों से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचीं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायलों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की. डॉक्टरों के साथ चल रहे इलाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved