img-fluid

सिटीग्रुप की चेयरपर्सन जेन फ्रेजर से भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश परिदृश्य पर चर्चा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

June 04, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सिटीग्रुप की चेयरपर्सन जेन फ्रेजर से (With Citigroup Chairperson Jane Fraser) भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश परिदृश्य पर चर्चा की (Discussed India’s Economic Growth and Investment Outlook) ।


  • सिटी बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आर्थिक विकास और वृद्धि की रफ्तार को तेज करने संबंधी अपना विजन साझा किया। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें भारत में निवेश और पूंजी प्रवाह, भारतीय कंपनियों के लिए विदेशों में अवसर, वैकल्पिक ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शामिल रहे। बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने इस बात पर भी विचार-विमर्श किया कि सिटी भारत के आर्थिक एजेंडे को और अधिक मजबूती देने, देश में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने तथा भारतीय कंपनियों के नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार के दौरान उनका समर्थन करने में किस प्रकार योगदान दे सकता है।

    यह बैठक इस बात को भी दर्शाती है कि वैश्विक वित्तीय संस्थानों का प्रधानमंत्री मोदी के सुधारवादी एजेंडे पर कितना भरोसा है। उनके नेतृत्व में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण पहलों ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र को नई दिशा दी है और वित्तीय समावेशन को तेजी से बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, बैठक में देश में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा हुई। इसमें सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों पर विशेष रूप से विचार किया गया। बयान में कहा गया कि बातचीत के दौरान एआई से जुड़े विषय भी चर्चा में रहे। इसमें एआई के नियमन की भूमिका और उन क्षेत्रों पर विचार किया गया, जहां इस तकनीक का उपयोग आर्थिक विकास को गति देने के लिए किया जा सकता है।

    जेन फ्रेजर के साथ सिटी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. बालासुब्रमण्यम भी मौजूद रहे। उन्होंने भारत में लगभग 125 वर्षों से अपनी मौजूदगी और सहयोग पर गर्व व्यक्त किया, देश में कंपनी की हालिया प्रगति की जानकारी दी और भारत तथा अपने ग्राहकों के प्रति सिटी की मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई। देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंक के रूप में सिटी, 3 से 5 जून के बीच मुंबई में अपने “सिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस” का आयोजन कर रही है, जिसमें 1,500 से अधिक ग्राहक और निवेशक शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत से जुड़े निवेश विमर्श को आगे बढ़ाना और वैश्विक पूंजी के लिए उपलब्ध निवेश अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करना है। वर्ष 2027 में भारत में सिटी की 125वीं वर्षगांठ होगी।

    Share:

  • वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Thu Jun 4 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से (With Venezuela’s Acting President Delcy Rodriguez) द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की (Discussed Bilateral Relations) । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में विशेष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved