img-fluid

नीट अभ्यर्थी की मौत पर ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- युवाओं से विश्वासघात कर रही है सरकार

June 04, 2026

डेस्क। टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने एक नीट अभ्यर्थी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि देश ने एक ऐसे युवा जीवन को खो दिया है, जिसके भीतर सपनों का एक पूरा संसार बसता था। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक सपना भले ही बुझ गया हो, लेकिन उसका दर्द परिवार के साथ हमेशा रहेगा।


  • मुख्यमंत्री ने इस घटना को कोई अकेली त्रासदी मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह भाजपा शासन में देश की शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनिश्चितता का गंभीर उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र लीक, बार-बार सामने आने वाली अनियमितताओं और प्रशासनिक विफलताओं ने छात्रों की मेहनत और प्रतिभा को दांव पर लगा दिया है।

    ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने योग्यता को एक जुए और उम्मीद को निराशा में बदल दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ लगातार विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था देश के छात्रों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में विफल रही है।

    Share:

  • बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस, भाजपा, छात्र संगठन और हिंदू संगठन आमने-सामने

    Thu Jun 4 , 2026
    भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय किए जाने के प्रस्ताव ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद द्वारा नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद कांग्रेस, भाजपा, छात्र संगठनों और हिंदू संगठनों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। एक ओर भाजपा और हिंदू संगठन इसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved