img-fluid

अखिलेश यादव ने दिया चंद्रशेखर आजाद को झटका, बोले- ‘उनके बिना भी हम जीत रहे, 90-10 का खेल है’

October 27, 2026

डेस्क। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तैयारियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और प्रचार में जुट गए हैं। इसके साथ ही कई दलों के बीच गठबंधन और सीटों पर चर्चा जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बड़ा झटका दिया है और उनके साथ गठबंधन की संभावना से साफ इंकार कर दिया है। इसके अलावा अखिलेश ने AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा है।


  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन को लेकर कहा- “चंद्रशेखर आजाद से क्यो गठबंधन हो जाएगा? उनके बिना भी हम जीत रहे हैं।” अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा- “डोर किसके हाथ मे है? पतंग उतनी ही ऊपर जाती है जितनी ढील दी जाती है। डोर खत्म तो खेल खत्म। सच्चाइ तो ये है कि पीछे से जितनी ढ़ील दी जाएगी पतंग उतनी ही ऊपर जाएगी।”

    बता दें कि इससे पहले सोमवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश की टेंशन बढ़ा दी थी। चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव को गठबंधन का ऑफर दिया था। चंद्रशेखर ने कहा था कि अगर बीजेपी को हटाना है तो अखिलेश को सभी को साथ लेकर चलना होगा। सभी पार्टियों को उनका हक देना पड़ेगा। इससे पहले ओवैसी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि असल में जो भी मुसलमानों के हक की बात करता है, अखिलेश उसे अपना दुश्मन समझते हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved