img-fluid

ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ी, भड़काऊ टिप्पणी करने पर FIR दर्ज

June 04, 2026

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गुरुवार (4 जून, 2026) को पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक वकील की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है.

यह शिकायत 2 जून को कोलकाता में रानी राशमोनी रोड पर एक विरोध सभा के दौरान ममता बनर्जी की टिप्पणियों से संबंधित है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेशी नागरिक उस्मान हादी की हत्या का जिक्र किया था और इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह को फंसाने वाले बयान दिए थे.


  • वकील रिंकी सेन चटर्जी ने ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि उस्मान हादी की हत्या पिछले दिसंबर में बांग्लादेश में हुई थी. हादी के हत्यारे मेघालय की सीमा पार करके जनवरी में पश्चिम बंगाल आए थे और राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया था. ममता बनर्जी ने 2 जून को एक सभा को संबोधित करते हुए इस मुद्दे को उठाया और संकेत दिया कि भले ही हत्या किसी दूसरे देश में हुई हो, लेकिन उन्हें पता है कि इसमें कौन शामिल था. उन्होंने गृह मंत्रालय पर आरोप लगाया.

    रिंकी सेन ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थीं, तो वह इस मामले को सीधे गृह मंत्रालय के साथ उठा सकती थीं. सेन की ओर से कहा गया कि लेकिन अब वह दावा कर रही हैं कि बांग्लादेश में हुई एक हत्या, गृह मंत्रालय के आदेश पर की गई एक सुनियोजित हत्या थी. इस तरह के आरोप लगाकर, वह भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव भड़का रही हैं और वैश्विक स्तर पर देश की छवि खराब कर रही हैं. उनकी टिप्पणियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है. सेन ने आगे कहा कि ममता बनर्जी ने सीएम पद पर रहते हुए देश की गोपनीयता बनाए रखने की शपथ ली थी, लेकिन पद छोड़ने के बाद उन्होंने कट्टरपंथी तत्वों को उकसाया.

    ममता बनर्जी ने 2 जून को एक सभा के दौरान कहा कि एसटीएफ ने बांग्लादेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे वहां एक बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. मैं दूसरे देशों की बात नहीं कर रही हूं, लेकिन मुद्दा यह है कि ऐसे लोग मेघालय के रास्ते बंगाल में प्रवेश करते हैं. यहां पहुंचने के बाद एसटीएफ उन्हें गिरफ्तार कर लेती है. खुद गृह मंत्री ने यह बात कही है. मैंने लंबे समय तक यह बात नहीं कही थी, लेकिन आज मैं यह बात कह रही हूं.

    Share:

  • कर्नाटक में कांग्रेस को होने वाली है बड़ी परेशानी? मुस्लिम नेताओं ने सीधे-सीधे धमकाया

    Thu Jun 4 , 2026
    हुबली। कर्नाटक (Karnataka) के मुस्लिम धार्मिक नेताओं और उलेमाओं ने राज्य मंत्रिमंडल में मुस्लिम समुदाय के 5 नेताओं को शामिल करने की मांग की है। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन से सत्ता में आई है, इसलिए समुदाय को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। यह मांग बुधवार शाम हुबली के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved