img-fluid

नीट यूजी घोटाले की कीमत जान देकर चुका रही है युवा पीढ़ी – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

June 04, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि नीट यूजी घोटाले की कीमत (The price of NEET UG Scam) युवा पीढ़ी जान देकर चुका रही है (Young Generation is paying with their Lives) । लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया ।


  • राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18 वर्षीय आकांक्षा ने नागपुर में आत्महत्या कर ली। आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की अनिश्चितता ने उसे गहरे अवसाद में डाल दिया। उन्होंने आगे बताया, आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी एक छोटे किसान हैं। बेटी के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर करीब 3 लाख रुपए का लोन लिया। लोन की राशि और कोचिंग फीस जुटाने के लिए पिता नागपुर में रसोइए का काम करने लगे। आकांक्षा नागपुर के एक कोचिंग संस्थान में रहकर तैयारी कर रही थी। आकांक्षा ने एक सुसाइड नोट में भी लिखा, जिसमें उसने कहा, “मम्मी-पापा… अब मेरे पास नीट दोबारा देने का साहस नहीं है।”

    दरअसल, 5 मई को परीक्षा हुई, लेकिन कुछ दिनों बाद पेपर लीक की खबरें सामने आने लगीं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया। इस खबर ने आकांक्षा को तोड़ दिया और वह गहरे अवसाद में चली गई। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद एनटीए को परीक्षा रद्द करनी पड़ी। सीबीआई जांच कर रही है और कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा प्रणाली बिगाड़ दी गई है, जिसकी कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है।

    Share:

  • केरल को विरासत में मिलीं 5.07 लाख करोड़ रुपये की बकाया देनदारियां - मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन

    Thu Jun 4 , 2026
    तिरुवनंतपुरम । मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन (Chief Minister V.D. Sateeshan) ने कहा कि केरल को विरासत में मिलीं 5.07 लाख करोड़ रुपये की बकाया देनदारियां (Kerala inherited outstanding liabilities of Rs. 5.07 Lakh Crore) । गुरुवार को विधानसभा में पेश किए गए राज्य के वित्त पर ‘श्वेत पत्र’ के अनुसार, केरल की नई सरकार को एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved