img-fluid

महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट डीजल SUV जल्द मचाएगी धूम, थार जैसे लुक के साथ

June 05, 2026

डेस्क: भारतीय बाजार में महिंद्रा सबसे ज्यादा गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है. वहीं कंपनी अभी नई गाड़ियों पर भी काम कर रही है. ऐसे में महिंद्रा की आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी जो NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनी है, उसे एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखी गई एसयूवी में ICE इंजन होगा. इसके एक फ्यूल सिलेंडर के अंदर AdBlue कैप मिलने से डीजल वर्जन की भी पुष्टि हो गई है.

एसयूवी के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें थार जैसी हेडलाइट्स मिल सकती है, जिससे इसका लुक थोड़ा जाना-पहचाना और दमदार हो जाएगा. इस कार के अंदर का केबिन विजन एस कॉन्सेप्ट से इंस्पायर है. इसमें स्टाइलिश एसी वेंट, बटन कंट्रोल, नए सीट डिज़ाइन, तीन स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, 60:40 स्प्लिट रियर बेंच और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं आपको मिलेगी.


  • हालांकि अभी तक वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार की इंजन डिटेल्स शेयर नहीं कि है. लेकिन महिंद्रा ने विजन एस वेरिएंट के लिए ICE इंजन की पुष्टि कर दी है. NU_IQ प्लेटफॉर्म मॉड्यूलर है. इसलिए आने वाले समय के मॉडलों में इसमें इलेक्ट्रिक इंजन भी लगाए जा सकते हैं.

    बता दें, महिंद्रा की लाइनअप में ये नई एसयूवी 3XO और स्कॉर्पियो के बीच में आ सकती है. चाक मीटर से ज्यादा लंबी एसयूवी की मांग को देखते हुए, महिंद्रा इस मॉडल को लोगों को आकर्षित करने के लिए तैयारी कर रही है. NU_IQ पर बेस्ड एसयूवी का प्रोडक्शन 2027 में शुरू हो सकता है. जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लिए लेफ्ट-हैंड ड्राइव वेरिएंट 2028 में उपलब्ध होंगे.

    महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो-एन का फेसलिफ्ट वर्जन 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है. हाल के महीने में इस मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके लॉन्च की तैयारियों का संकेत मिलता है. सामने आई स्पाई तस्वीरों के मुताबिक, नई स्कॉर्पियो-एन में रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, , नए डिजाइन की एलईडी हैडलाइट्स, अपडेटेड फ्रंट बंपर, नई स्किड प्लेट और बदले हुए फॉग लैम्प्स देखने को मिल सकते हैं.

    केबिन में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. SUV में बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं. इसके अलावा, पहली बार लेवल-2 ADAS तकनीक मिलने की भी चर्चा है. हालांकि, पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है और मौजूदा इंजन ऑप्शन ही जारी रह सकते हैं.

    Share:

  • 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान... NDA जादुई आंकड़े से 15 सांसद दूर

    Fri Jun 5 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) के 10 राज्यों की 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) होने जा रहे हैं। 18 जून को मतदान (Voting June 18) होगा और संभावनाएं हैं कि एक ही दिन में नतीजे भी घोषित कर दिए जाएं। खास बात है कि यह चुनाव केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved