img-fluid

राम चरण की फिल्म पेड्डी ने लगाया शतक, 112 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के साथ बनाया रिकॉर्ड

June 05, 2026

डेस्क। राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में साउथ समेत बॉलीवुड के भी धाकड़ सितारे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले ही दिन कमाल का प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर हल्ला मचा दिया है। इस फिल्म ने अब तक 112 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। वहीं भारत में फिल्म का कलेक्शन 84 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

बता दें कि फिल्म में जाह्नवी कपूर और राम चरण ने लीड रोल निभाया है। इसके साथ ही वमन ईरानी और दिव्यांदु शर्मा भी दमदार किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म को डायरेक्टर बची बाबू सना ने बनाया है और खूब तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म की कहानी खुद डायरेक्टर ने ही लिखी है और शिवराज कुमार भी एक दमदार रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक पहलवान की है जो अपने गांव की अस्मिता बचाने के लिए तमाम चुनौतियों को पार करता है और अपना नाम कमाता है। इस फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित थे।


  • पेड्डी फिल्म में साउथ सितारों के साथ बॉलीवुड के भी धाकड़ एक्टर्स नजर आ रहे हैं। वोमन ईरानी ने भी फिल्म में एक दमदार रोल प्ले किया है और इसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली थी। जाह्नवी कपूर ने भी राम चरण के साथ बतौर लीड हीरोइन खूब तारीफें बटोरी हैं। फिल्म के सेट से तस्वीरें आने के बाद से ही फैन्स को जाह्नवी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। साथ ही दिव्यांदु शर्मा न भी फिल्म में शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और देखना होगा कि क्या ये कहानी 500 करोड़ी क्लब में एंट्री ले पाती है या नहीं।

    फिल्म की रिलीज को अभी महज 1 दिन ही बीता है और इसके रिव्यूज सामने आने लगे हैं। आईएमडीबी पर अभी तक लोगों ने 10 में से 6.4 की रेटिंग मिली है। फिल्म को अभी तक मिला जुला रिव्यू मिला है, जहां कुछ लोगों ने फिल्म की जोरदार तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों को इसकी कहानी उम्मीदों से कम असरदार देखने को मिली है।

    Share:

  • आवारा कुत्ते पर छिड़ी ‘जंग’! मेक्सिको-ब्राजील में कारोमेलो नस्ल को लेकर बढ़ा विवाद

    Fri Jun 5 , 2026
    नई दिल्ली। आमतौर पर देशों के बीच सीमा, व्यापार या सांस्कृतिक विरासत को लेकर विवाद देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मामला एक आवारा कुत्ते (Stray dogs) की नस्ल को लेकर गर्मा गया है। लैटिन अमेरिका (USA) के दो बड़े देश मेक्सिको और ब्राजील के बीच ‘कारोमेलो’ नामक लोकप्रिय देसी कुत्ते की नस्ल को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved