नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में अधिकारियों (Authorities in Australia) ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान एक लाख से अधिक जिंदा विदेशी कॉकरोच जब्त (Authorities in Australia) किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे देश में अब तक विदेशी कॉकरोचों के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई पश्चिमी सिडनी के बाथुर्स्ट इलाके में की गई। ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन विभाग (Department of Climate Change) के अनुसार, बरामद किए गए कॉकरोच ‘एग्जॉटिक’ यानी विदेशी प्रजाति के हैं, जिन्हें देश में रखना, पालना, प्रजनन कराना या व्यापार करना प्रतिबंधित है।
अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए कॉकरोचों में मुख्य रूप से डुबिया कॉकरोच और मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच शामिल हैं। इन प्रजातियों का ऑस्ट्रेलिया में कानूनी आयात नहीं किया जा सकता। विभाग का कहना है कि फिलहाल यह आकलन किया जा रहा है कि इन विदेशी प्रजातियों का स्थानीय पर्यावरण पर कितना असर पड़ सकता है।
अधिकारियों ने साफ किया कि ऑस्ट्रेलिया अपनी जैव विविधता और पर्यावरणीय सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त है। विभाग ने कहा कि विदेशी कॉकरोचों के अवैध प्रजनन और व्यापार पर निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
साथ ही पालतू जीव पालने वालों और रेप्टाइल मालिकों को चेतावनी दी गई है कि वे फीडर के तौर पर प्रतिबंधित कॉकरोचों का इस्तेमाल न करें और कानूनी विकल्प अपनाएं। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर संघीय कानून के तहत कड़ी सजा और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved