img-fluid

अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने

June 06, 2026


पटना । बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Bihar Chief Minister Rabdi Devi) ने अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया (Sent back all her Security Personnel) ।


  • दरअसल, बिहार सरकार ने लालू यादव और राबड़ी देवी को मिली जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली है। शनिवार की सुबह 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर एक भी सुरक्षकर्मी नहीं दिखे। बाहर सन्नाटा पसरा है। उधर, राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस फैसले को साहसिक फैसला बताते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव और राबड़ी देवी ने जो भी सुरक्षा सरकार द्वारा दी गयी थी उसे वापस कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को ही सरकार ने अपने आका के निर्देश पर लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार की सुरक्षा में घोर कटौती की थी। शासन इस परिवार को अपमानित करना चाहता है । उन्होंने हालांकि आगे कहा कि किसी के अपमानित करने से कोई अपमानित नहीं हो जाता। लोकतंत्र में जनता मालिक है। विपक्ष को सत्ता पक्ष समाप्त करना चाहता है।

    उन्होंने कहा कि कभी मकान खाली करने, कभी सुरक्षा में कमी कर अपमानित किया जा रहा है। यह राजनीति नहीं अपमानित करने की साजिश है। उन्होंने संभावना जताई कि राजद के सभी लोग अपनी सुरक्षा वापस कर देंगे। जनता के सहारे विपक्ष चलेगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अब तक प्राप्त जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई थी। इसके स्थान पर विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है।

    राबड़ी देवी को बीसैप से दो से आठ हाउस गार्ड, सादे लिबास में तीन महिला अंगरक्षक, तीन वर्दीधारी अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कार्ट उपलब्ध कराया जाएगा। बताया गया कि राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में हुए सुरक्षा बदलाव के निर्णय के बाद यह आदेश जारी किया गया था। अब इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है।

    Share:

  • तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK में शामिल

    Sat Jun 6 , 2026
    चेन्नई। तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका लगा है। यहां पनैयूर स्थित TVK के पार्टी मुख्यालय में AIADMK के 300 से अधिक सदस्यों ने आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK) की सदस्यता ग्रहण कर ली। टीवीके में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि AIADMK के नेतृत्व में वह जनता की उचित सेवा नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved