img-fluid

पश्चिम बंगाल में TMC नेता मदन मित्रा की कार पर हमला, अंडे फेंके गए; ड्राइवर से मारपीट का आरोप

June 07, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राजनीतिक तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और कमरहाटी विधायक मदन मित्रा (West Bengal) पर कथित हमले की घटना सामने आई है। आरोप है कि शनिवार शाम को उनकी कार पर अंडे और ईंटें फेंकी गईं, जबकि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, मदन मित्रा अपने पार्टी कार्यालय में मौजूद थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि वार्ड नंबर 14 में स्थानीय पार्षद पर कथित हमला हुआ है। इसके बाद वह स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित इलाके में पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों के समूह के साथ उनका सामना हुआ, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि उपद्रवियों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए उस पर अंडे और ईंटें फेंकीं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मदन मित्रा कार के अंदर मौजूद नहीं थे। हालांकि, आरोप है कि कार आगे बढ़ने के दौरान ड्राइवर के साथ मारपीट की गई।


  • मदन मित्रा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इलाके में हमले की सूचना मिलने के बाद पहुंचे थे और प्रभावित लोगों से जानकारी जुटा रहे थे। उनके अनुसार, स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि बड़ी संख्या में कुछ युवक इलाके में घूम रहे थे और माहौल तनावपूर्ण लग रहा था।

    राज्य में हाल के दिनों में कई तृणमूल नेताओं के खिलाफ विरोध और हमलों की घटनाएं चर्चा में रही हैं। इससे पहले भी कुछ नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाने और अंडे फेंकने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालिया घटनाओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर बहस तेज कर दी है।

    हालांकि, घटना को लेकर पुलिस या बीजेपी की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

    Share:

  • अमरनाथ यात्रा में मौसम लेगा श्रद्धालुओं की परीक्षा, सामान्य से अधिक बारिश की आशंका; सेना और सरकार सतर्क

    Sun Jun 7 , 2026
    जम्मू. अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) तीन जुलाई से शुरू होने जा रही है। दुर्गम मानी जाने वाली इस यात्रा के दौरान इस बार मौसम (Weather) भी श्रद्धालुओं (pilgrims) की परीक्षा लेगा। विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और लद्दाख के पूर्वी हिस्से में मानसूनी बारिश के सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। इसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved