img-fluid

रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ, भाजपा से अब तो हर आस गई टूट – सपा प्रमुख अखिलेश यादव

June 07, 2026


नई दिल्ली/लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ (Plate is upset due to rising price of Bread), भाजपा से अब तो, हर आस गई टूट (Now all hopes from BJP are Shattered) ।


  • समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी ने सरकार को घेरा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ, भाजपा से अब तो, हर आस गई टूट।” इससे पहले, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, “‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा कर दिया गया। मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, अमीर दोस्त की तिजोरी भरो।”

    बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 29 रुपए की वृद्धि की है। इसके साथ ही, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गई है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत आज यानी 7 जून से लागू हो जाएगी। इससे पहले 1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी के दाम में 42 रुपए की वृद्धि की थी।

    जून में हुई इस बढ़ोतरी को मिलाकर बीते पांच महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। फरवरी में कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 49 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद मार्च में 115 रुपए की एक और वृद्धि हुई। बीते दिनों दिल्ली और आसपास के इलाकों में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में भी 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी। 15 मई से सीएनजी की कीमतों में चार अलग-अलग संशोधनों के जरिए कुल 6 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।

    Share:

  • रसोई गैस महंगी होने से परिवारों का घरेलू बजट और बिगड़ जाएगा - कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

    Sun Jun 7 , 2026
    चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि रसोई गैस महंगी होने से (Due to increase in price of Cooking Gas) परिवारों का घरेलू बजट और बिगड़ जाएगा (Household Budget of families will deteriorate Further) । घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved