
कोलकाता । टीएमसी सांसद यूसुफ पठान (TMC MP Yusuf Pathan) ने कहा कि ममता बनर्जी या किसी भी पार्टी नेता (Mamata Banerjee or any Party Leader) ने मुझसे सांसद पद से इस्तीफा देने को नहीं कहा (Has not asked me to resign from the post of MP) ।
यूसुफ पठान ने वीडियो जारी कर कहा, “हैलो दोस्तों, मैं आप सभी से कुछ साझा करना चाहता हूं। काफी समय से यह खबर वायरल हो रही है कि ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा देने को कहा है, ताकि वह लोकसभा चुनाव लड़ सकें। ममता बनर्जी ने मुझे ऐसा कभी नहीं बताया। पिछली बैठक में भी उन्होंने ऐसा नहीं कहा, न ही उन्होंने किसी आधिकारिक पार्टी नेता को यह बात मुझे बताने के लिए कहा।” यूसुफ पठान ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। मुझे दुख है कि ऐसी कोई आधिकारिक खबर नहीं है, फिर भी सोशल मीडिया और सभी मीडिया संस्थानों में इस पर चर्चा और बहस चल रही है। ममता बनर्जी या किसी भी पार्टी नेता ने मुझसे सांसद पद से इस्तीफा देने को नहीं कहा है।
बता दें कि इस मामले में सौरव गांगुली का भी नाम सामने आ रहा था, जिस पर उन्होंने सभी मीडिया संस्थानों के लिए स्पष्टीकरण जारी किया। एक दिन पहले 6 जून को सौरव गांगुली ने अपने बयान में कहा कि 4 जून 2026 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि उन्होंने ममता बनर्जी की ओर से युसूफ पठान से संपर्क किया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने युसूफ पठान तक यह संदेश पहुंचाया कि वह बहरामपुर लोकसभा सीट से सांसद पद छोड़ दें ताकि ममता बनर्जी वहां से संभावित उपचुनाव लड़ सकें। खबर में यह भी कहा गया था कि युसूफ पठान इस प्रस्ताव के लिए तैयार नहीं हुए।
सौरव गांगुली ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी ने उनसे कभी भी युसूफ पठान तक किसी प्रकार का संदेश पहुंचाने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि न तो संसदीय सीट छोड़ने के संबंध में और न ही किसी अन्य राजनीतिक विषय पर उनसे ऐसा कोई अनुरोध किया गया था। गांगुली ने कहा कि उन्होंने भी कभी युसूफ पठान से इस तरह के किसी मुद्दे पर संपर्क नहीं किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह किसी भी स्तर पर संबंधित व्यक्तियों के बीच राजनीतिक मामलों में शामिल नहीं रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved