
मुंबई । टेलीविजन (Television) का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) अपने 20वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। लाखों दर्शकों के लिए ‘बिग बॉस’ का मतलब ही सलमान खान (Salman Khan) भी है। सलमान के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वह एक बार फिर इस शो को होस्ट करने के लिए तैयार हैं।
इस सीजन में क्या होगा खास?
इस शो के मेकर्स नए प्रतियोगियों को चुनने के लिए ऑडिशन शुरू करने वाले हैं। इस बार कुछ पुराने मशहूर प्रतियोगी भी दोबारा घर में एंट्री ले सकते हैं। वैरायटी इंडिया के अनुसार, इस शो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सलमान 21 सितंबर से इस नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
सलमान का जलवा
‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान का अंदाज, उनका गुस्सा और समझाने का तरीका ही इस शो की असली जान है, जो इस बार भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। ‘बिग बॉस 19’ काफी कामयाब रहा था, जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक जैसे सितारों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी वजह से सीजन 20 से लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
वामसी पेडिपल्ली की फिल्म में सलमान खान
‘बिग बॉस’ की शूटिंग शुरू करने से पहले सलमान खान अपनी दो बड़ी फिल्मों का काम पूरा करेंगे। वामसी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म में सलमान के साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। सलमान इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा ‘बिग बॉस’ शुरू होने से पहले ही शूट करना चाहते हैं।
‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान
‘मातृभूमि’ फिल्म को अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगी। फिल्म में सलमान कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। पहले यह फिल्म गलवान घाटी विवाद पर आधारित थी, लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव करके चीन से जुड़े संदर्भों को हटा दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved