img-fluid

यूजर्स की शिकायत पर एपल का बड़ा फैसला, iPhone में अब खुद तय कर सकेंगे लिक्विड ग्लास इफेक्ट का स्तर

June 10, 2026

नई दिल्‍ली । एपल (Apple) ने अपने एन लिक्विड ग्लास डिजाइन (N Liquid Glass Design) को लेकर यूजर्स से मिले फीडबैक पर तेजी से काम कर रहा है। iOS 27 बीटा के लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने एक नया ट्रांसपेरेंसी कंट्रोल फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अब यह तय कर सकेंगे कि उनके आईफोन (iPhone) पर लिक्विड ग्लास इफेक्ट कितना दिखाई दे। यह बदलाव उन लोगों के लिए खास है जिन्हें नया ग्लॉसी और ट्रांसलूसेंट इंटरफेस पसंद तो है, लेकिन इसकी अधिक पारदर्शिता कभी-कभी ध्यान भटकाने वाली लगती थी।

लिक्विड ग्लास डिजाइन क्या है?
एपल ने iOS 26 के साथ लिक्विड ग्लास नाम का नया विजुअल डिजाइन पेश किया था। इस डिजाइन के तहत नोटिफिकेशन, कंट्रोल सेंटर, मेन्यू और कई बिल्ट-इन एप्स को ग्लॉसी और ट्रांसलूसेंट लुक दिया गया था।

इससे iPhone का इंटरफेस पहले की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देता है। हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना था कि अधिक ट्रांसपेरेंसी के कारण कंटेंट पढ़ना और इंटरफेस को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।


  • इस टूल की मदद से आईफोन के मेन्यू और इंटरफेस एलिमेंट्स को या तो बिल्कुल साफ (Clearer) किया जा सकता है या फिर उन्हें ज्यादा फ्रॉस्टेड (धुंधला या सॉलिड) बनाया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्लाइडर को हिलाते ही बदलाव तुरंत स्क्रीन पर लागू हो जाते हैं, इसके लिए आईफोन को बार-बार रीस्टार्ट करने का कोई झंझट नहीं है।

    आईफोन में लिक्विड ग्लास में कैसे बदलें?
    अगर आप एपल के डेवलपर या पब्लिक बीटा टेस्टर हैं और आपने अपने आईफोन पर लेटेस्ट iOS 27 बीटा इंस्टॉल कर लिया है, तो आप इन 5 आसान स्टेप्स से इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं:-

    – सबसे पहले अपने आईफोन की मुख्य Settings एप को ओपन करें।
    – फिर स्क्रीन को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Appearance वाले विकल्प पर टैप करें।
    – यहां आपको उपलब्ध विकल्पों में से Liquid Glass को चुनना होगा।
    – अब आपकी स्क्रीन पर एक नया Transparency Slider (स्लाइडर पट्टी) दिखाई देगा। अगर आप स्लाइडर को बाईं ओर (Left) खींचते हैं, तो ट्रांसपेरेंसी कम हो जाएगी और स्क्रीन के एलिमेंट्स ज्यादा सॉलिड (ठोस) दिखने लगेंगे।
    – अगर आप स्लाइडर को दाईं ओर (Right) खींचते हैं, तो ब्लर और ग्लास जैसा फ्यूचरिस्टिक इफेक्ट काफी बढ़ जाएगा।
    – जब आपको अपनी पसंद का परफेक्ट अपीयरेंस मिल जाए, तो बस सेटिंग्स एप से बाहर आ जाएं। अब आपकी ओर से किए गए बदलाव ऑटोमैटिकली सेव हो जाएंगे।

    यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत का मिला समाधान
    लिक्विड ग्लास डिजाइन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी ट्रांसपेरेंसी को लेकर हुई थी। कुछ यूजर्स को इसका फ्यूचरिस्टिक लुक बेहद पसंद आया, जबकि कई लोग ज्यादा साफ और कम डिस्ट्रैक्टिंग इंटरफेस चाहते थे।
    नया Transparency Control दोनों तरह के यूजर्स को उनकी पसंद के अनुसार अनुभव देने की कोशिश करता है। इससे iPhone इंटरफेस पहले से ज्यादा पर्सनल और कस्टमाइजेबल बन जाता है।

    Share:

  • खाद-तेल के बढ़ते बिल ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, पेट्रोलियम कंपनियों को दी 1.23 लाख करोड़ की मदद

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान संकट (Iran Crisis) के कारण ईंधन (fuel) और उर्वरक (fertilizer) का आयात बिल (Import bill) बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था को बाहरी मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, घरेलू खपत के दम पर वृद्धि की रफ्तार बनी हुई है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को कहा, खाद की वैशि्वक कीमतें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved