img-fluid

जम्मू-कश्मीर के उरी में हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

June 10, 2026

बारामुला: जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में मंगलवार (9 जून) को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास अचानक एक ग्रेनेड के फटने से सेना के दो जवान शहीद हो गए. दोनों जवान महाराष्ट्र के ठाणे और सतारा जिले के रहने वाले थे. जिनकी पहचान र्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है.

अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में में दोनों जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उन्हें श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया. हालांकि डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद, दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया. ये हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ.


  • अधिकारियों ने बताया कि उरी के कमलकोट स्थित एक शिविर में उपकरणों के नियमित हस्तांतरण के दौरान एक हैंड ग्रेनेड गलती से फट गया, जिससे दो जवान घायल हो गए. दोनों शहीद जवानों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है. दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे और 8 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे.

    इस घटना पर सेना ने दुख जताया है. अधिकारियों के मुताबिक दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसकी जांच की जा रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके.

    Share:

  • कानपुर महिला अस्पताल में हिजाब को लेकर विवाद, मुस्लिम महिला ने लगाए गंभीर आरोप

    Wed Jun 10 , 2026
    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित जिला महिला अस्पताल डफरिन (District Women’s Hospital Dufferin) में हिजाब को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इलाज कराने पहुंची एक मुस्लिम महिला (Muslim women) ने अस्पताल के डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उससे चेहरे से हिजाब हटाने के लिए कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved