img-fluid

‘पैसे लेकर एक पक्ष में सुनाया फैसला’, रांची में अफसर को सड़क पर घुमाया

June 10, 2026

रांची: झारखंड के दुमका स्थित बंदोबस्त कार्यालय में मंगलवार को भूमि विवाद के एक मामले में सुनाए गए फैसले से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित भीड़ ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार के कार्यालय में घुसकर उन्हें चैंबर से बाहर खींच लिया और लगभग 300 मीटर दूर स्थित संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तक ले गई. इस दौरान लोगों ने अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के लूगाई गांव निवासी सुकरी देवी और उदय कृष्ण सिंह के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था. विवाद के निपटारे के लिए मामला बंदोबस्त कार्यालय में विचाराधीन था. हाल ही में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने इस मामले में फैसला सुनाया, जिसके बाद एक पक्ष ने उन पर रिश्वत लेकर विपक्षी पक्ष के पक्ष में निर्णय देने का आरोप लगाया.


  • फैसले से नाराज सुकरी देवी के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में दुमका स्थित बंदोबस्त कार्यालय पहुंचे. उन्होंने पहले कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और फिर एएसओ मनोज कुमार के चैंबर में घुस गए. आरोप है कि भीड़ ने अधिकारी को जबरन बाहर निकाला और उन्हें खींचते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तक ले गई. इस दौरान पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

    वायरल वीडियो में एक महिला बार-बार एएसओ मनोज कुमार के पैरों पर गिरकर न्याय की गुहार लगाती दिखाई दे रही है. वहीं, प्रदर्शनकारी लगातार यह आरोप लगाते नजर आ रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ है और भूमि विवाद के मामले में निष्पक्ष सुनवाई नहीं की गई.

    घटना की गंभीरता को देखते हुए संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव ने तत्काल नगर थाना प्रभारी और एसडीपीओ को कार्यालय बुलाया. मामले की जानकारी लेने के बाद सचिव ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी से संबंधित भूमि विवाद से जुड़े सभी दस्तावेज, अभिलेख और फैसले की प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा.

    उधर, दुमका नगर थाना पुलिस ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी की शिकायत पर छह नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रूपा देवी, डोली कुमारी, रोमी कुमारी और देवऋषि लायक को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है.

    Share:

  • दिल्ली में धरना.... कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को बताया सीट चोरी.. EC से भिड़ गए रमेश

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले राज्य सभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का नामांकन खारिज कर दिया गया है। उन पर आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाने के आरोप हैं। इस घटना से नाराज कांग्रेस नेताओं ने जहां इसे सीट चोरी बताया है, वहीं इसकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved