img-fluid

12वीं की मार्कशीट में नंबरों की जगह मिला खाली पन्ना, छात्र के भविष्य पर मंडराया संकट

June 10, 2026

कानपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की एक बड़ी लापरवाही ने कानपुर के एक होनहार छात्र का भविष्य अधर में लटका दिया है। बारहवीं का रिजल्ट आए कई हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन छात्र मोहित राज सिंह का रिजल्ट और मार्कशीट आज भी पूरी तरह ब्लैंक यानी खाली आ रही है। आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा यह छात्र और उसका परिवार न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन बोर्ड के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

कानपुर के रहने वाले छात्र मोहित राज सिंह के फ्यूचर के साथ सीबीएसई ने खिलवाड़ किया है। सीबीएसई ने कब का कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए, छात्रों ने खुशियां भी मना लीं, लेकिन मोहित के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। वजह है मोहित का रिजल्ट, जो हफ्तों बाद भी इंटरनेट पर पूरी तरह से ब्लैंक दिख रहा है।

मोहित की मार्कशीट में नंबरों की जगह सिर्फ खाली जगह नजर आ रही है। मोहित कोई आम छात्र नहीं है, वह दिन-रात एक करके देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक, आईआईटी जेईई (IIT-JEE) की तैयारी कर रहा है।


  • आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए 12वीं की मार्कशीट सबसे जरूरी दस्तावेज है, लेकिन सीबीएसई की इस बड़ी लापरवाही के कारण मोहित का पूरा भविष्य अंधकार में डूबता नजर आ रहा है।

    ​पीड़ित छात्र और उसके परिजन लगातार सीबीएसई बोर्ड के चक्कर काट रहे हैं। ईमेल भेज रहे हैं, गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बोर्ड की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब या सुनवाई नहीं हो रही है। अपनी इस बेबसी और बोर्ड की तानाशाही पर पीड़ित छात्र और उसके पिता का क्या कहना है, आप खुद सुनिए।

    पीड़ित छात्र मोहित राज सिंह ने कहा, ​’मैंने 12वीं की परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की थी। रिजल्ट आए इतना समय हो गया, लेकिन मेरी मार्कशीट ब्लैंक आ रही है। मुझे आगे आईआईटी जेईई की काउंसलिंग में बैठना है, कॉलेज में एडमिशन लेना है। अगर मुझे समय पर रिजल्ट नहीं मिला, तो मेरी सालों की मेहनत बर्बाद हो जाएगी। बोर्ड हमारी बात सुनने को तैयार ही नहीं है, मुझे अपना भविष्य अंधकार में दिख रहा है।’

    Share:

  • सलमान खान और गोविंदा की डगमगाती करियर नैया को पार लगाने वाली फिल्म ‘पार्टनर’, बॉक्स ऑफिस पर बनी ब्लॉकबस्टर

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood) में कई बार ऐसी फिल्में आई हैं जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सफलता हासिल की बल्कि बड़े सितारों के करियर (Career) को भी नई दिशा दी। ऐसी ही एक फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसने सलमान खान और गोविंदा दोनों के करियर को दोबारा मजबूत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved