img-fluid

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय बोली- “मैं बेगुनाह हूं”

June 10, 2026

कालना। पूर्व बर्दवान के कालना में पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक दिन से लापता नस्कर शेख का शव केले के बागान से बरामद हुआ था। मृतक के बेटे द्वारा मां पर हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाना था। कोर्ट ले जाते समय मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब आरोपी महिला ने खुद को बेगुनाह बताया।

बता दें कि पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान हसीना बानो बीबी के रूप में हुई है। वह धात्रीग्राम पंचायत के कालीनगर इलाके की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, एक दिन से लापता रहने के बाद उसके पति नस्कर शेख का शव एक केले के बागान से बरामद किया गया। शव पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई।


  • मृतक नस्कर शेख के बेटे ने मां पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को कालना अस्पताल पहुंचकर बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता की मौत के पीछे उसकी मां का हाथ है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने पहले से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हसीना बानो को सोमवार रात औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

    मंगलवार को आरोपी महिला को कालना महकमा अदालत में पेश किया गया। हालांकि, अदालत ले जाते समय उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसका अपने पति की हत्या से कोई संबंध नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है।

    Share:

  • इंदौर में बस की तुलना में मेट्रो का सफर पड़ेगा महंगा, 50 रुपए ज्यादा चुकाना पड़ेंगे

    Wed Jun 10 , 2026
    गांधी नगर से रेडिसन तक का कुल किराया 80 रुपए तक लगेगा इंदौर। मेट्रो कॉर्पोरेशन द्वारा अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक यानी 17 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर ट्रेन शुरू की जा रही है। मगर अभी भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस रूट पर कितने यात्री मिलेंगे? पहले से ही घाटे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved