
जयपुर । राज्यसभा के लिए राजस्थान से (From Rajasthan for Rajya Sabha) भाजपा-कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित (All three BJP and Congress candidates for Rajya Sabha) । राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार को विधानसभा में निर्वाचित घोषित किया गया।
राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज डांगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया।
राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। नाम वापसी का समय निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved