img-fluid

वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका, खिलाड़ियों के बूट-उपकरण चोरी, कार्गो में सिर्फ एक फुटबॉल बची

June 13, 2026

नई दिल्ली। फुटबॉल वर्ल्ड कप (Football World Cup) अभियान शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड टीम (England Team) अप्रत्याशित संकट में फंस गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम का महत्वपूर्ण खेल सामान रास्ते में चोरी (Theft sports equipment) हो गया, जिससे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की चिंताएं बढ़ गई हैं। चोरी हुए सामान में खिलाड़ियों के बूट, फुटबॉल, ट्रेनिंग उपकरण और अन्य जरूरी संसाधन शामिल बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड टीम ने टूर्नामेंट से पहले फ्लोरिडा में अपना प्री-वर्ल्ड कप ट्रेनिंग कैम्प आयोजित किया था। यहां टीम ने न्यूजीलैंड, कोस्टारिका और स्थानीय क्लब मियामी यूनाइटेड के खिलाफ अभ्यास मुकाबले खेले। कैम्प समाप्त होने के बाद खिलाड़ी शनिवार सुबह विमान से कंसास सिटी स्थित टीम होटल पहुंच गए, जबकि उनका सामान पहले ही सड़क मार्ग से भेजा गया था।

इसी दौरान टीम के उपकरणों से भरा कार्गो रास्ते में चोरी का शिकार हो गया। डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चोर खिलाड़ियों के बूट, फुटबॉल और अन्य अहम सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इंग्लैंड टीम के सपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि टीम प्रबंधन अब खिलाड़ियों के लिए नए बूट और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था में जुट गया है ताकि क्रोएशिया के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले की तैयारियों पर असर न पड़े। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने खिलाड़ियों का सामान चोरी हुआ है और कुल नुकसान कितना हुआ है।


  • जानकारी के मुताबिक यह वारदात फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच से मिसौरी स्थित स्वोप सॉकर विलेज बेस तक सामान पहुंचाने के दौरान हुई। इंग्लैंड टीम अगले तीन सप्ताह तक इसी बेस पर रहने वाली है। मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल की टीम शनिवार दोपहर यहां अपना पहला प्रशिक्षण सत्र करने वाली थी, लेकिन उससे पहले चोरी की खबर ने पूरे कैम्प का माहौल बदल दिया।

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कार्गो में मौजूद लगभग पूरा सामान गायब था और बचे हुए सामान में केवल एक फुटबॉल मिली। आशंका जताई जा रही है कि कप्तान हैरी केन और स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम समेत कई खिलाड़ियों के बूट भी चोरी हुए सामान में शामिल हो सकते हैं।

    चोरी हुए सामान में सिर्फ खेल उपकरण ही नहीं, बल्कि टीम की रणनीतिक तैयारियों से जुड़े एनालिसिस इक्विपमेंट, कोच थॉमस ट्यूशेल के टैक्टिकल व्हाइटबोर्ड और खिलाड़ियों की रिकवरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मसाज टेबल भी शामिल थीं। फ्लोरिडा कैम्प से निकलने से पहले स्टाफ ने पूरी ट्रेनिंग किट और आवश्यक संसाधनों को पैक कर बेस पर भेजा था।

    क्रोएशिया के खिलाफ गुरुवार को होने वाले पहले मुकाबले से पहले इस घटना को इंग्लैंड टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों को शक है कि सामान ढोने के लिए नियुक्त कुछ ड्राइवर इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन (FA) ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर लिया है और चोरी हुए सामान की तलाश जारी है। टीम प्रबंधन के सामने अब समय रहते जरूरी उपकरणों की व्यवस्था करना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

    हालांकि, एफए की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड कैम्प में मची इस अफरा-तफरी ने टीम की तैयारियों को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। इंग्लैंड का पहला मुकाबला क्रोएशिया के खिलाफ गुरुवार 18 जून को रात 1:30 बजे खेला जाना है।

    Share:

  • केदारनाथ : खराब मौसम के बाद भी नहीं थमे भक्तों के कदम, अब तक 12 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन...

    Sat Jun 13 , 2026
    रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड (Uttarakhand) के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में इन दिनों भक्तों (pilgrims) का सैलाब उमड़ पड़ा है. खराब मौसम ( bad weather) के बावजूद इस बार केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. मात्र डेढ़ महीने में 12 लाख से ज्यादा भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved