img-fluid

राजस्थान में हाईवे पर तैनात की गईं आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल रेस्क्यू गाड़ियां

June 14, 2026


जोधपुर । राजस्थान में हाईवे पर (On Highways in Rajasthan) आधुनिक सुविधाओं से लैस (Equipped with Modern Facilities) मोबाइल रेस्क्यू गाड़ियां तैनात की गईं (Mobile Rescue Vehicles Deployed) ।

  • प्रदेश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने हाईवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अहम पहल की है। इसके तहत विभिन्न जिलों के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईवे मोबाइल गाड़ियां तैनात की गई हैं। इन विशेष वाहनों में दुर्घटना के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए अत्याधुनिक उपकरण, मेडिकल किट और फायर सेफ्टी किट उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे हादसे के बाद तुरंत कार्रवाई संभव हो सके।

    जोधपुर जिले में भी ग्रामीण पुलिस को दो हाईवे मोबाइल वाहन मिले हैं। ये वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देने और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने में मदद करेंगे। खास बात यह है कि आने वाले मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बारिश के दौरान अक्सर वाहन फिसलने या पलटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में यह मोबाइल टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम देंगी।

    इन वाहनों की तैनाती जोधपुर-जैसलमेर हाईवे और जोधपुर-जयपुर हाईवे पर की गई है, जिससे इन व्यस्त मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। सरकार की इस पहल से सड़क हादसों में कमी आने के साथ-साथ दुर्घटना के बाद राहत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share:

  • पानी के लिए भीख मांग लूंगा, लेकिन समाजों को लड़ाने का काम कभी नहीं करूंगा - बीएसएस प्रमुख नरेश मीणा

    Sun Jun 14 , 2026
    टोंक । भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा (BSS chief Naresh Meena) ने कहा कि पानी के लिए भीख मांग लूंगा (I would beg for Water), लेकिन समाजों को लड़ाने का काम कभी नहीं करूंगा (But will never incite conflict between Communities) । उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान में पांचना बांध के पानी का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved