
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर पूरे देश मे इस समय एक पेड़ माँ के नाम लगाने का उत्साह बना हुआ है साथ ही इस पहल को लोगों ने अभियान बना दिया है। इसी क्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे एवं नगर अध्यक्ष आत्मिका सिंह ने महिला मोर्चा के साथ शिवाजी उद्यान मदन महल में छत्रपति शिवाजी के साथ पृथ्वी माँ तथा पौधों का पूजन-आरती करने के बाद वृक्षारोपण कीशुरुआत की जहां पर सभी ने मिलकर आम, चीकू, लीची, अमरूद, जामुन, पीपल इत्यादि पौधे लगाए और सबने उन पौधों के लालन-पालन की जिम्मेदारी लेने की शपथ ली।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मोदी जी ने देश मे कुशल शासन और सेवा के 12 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और 2024 से लेकर अब तक 140 करोड़ पौधे मोदी जी की प्रेरणा से लगाये जा चुके हैं और लगातार ये सिलसिला जारी है प्रकृति का संरक्षण ही हमारा संकल्प है।सेवा के इसी क्रम में महिला मोर्चा द्वारा एक पेड़ माँ के नाम का कार्यक्रम रखा गया जिसमे सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक फलदार पौधे लगाने में अपना योगदान दिया उन्होंने ई.व्ही वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी जनता से की और इस अपील को सार्थक करते हुए पूरे महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार होकर कार्यक्रम स्थल से संभागीय कार्यालय तक यात्रा करके मोदी जी के देशहित में इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की पहल भी की।
कार्यक्रम में प्रदेश की सहकोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, ज्योति राजपूत, समृति जैन, कल्पना तिवारी, हिना गुप्ता, नीता रजक, दीपिका चौहान सुम्मी, सुहाना, कविता तलवार, हरप्रीत कौर, श्वेता गोतिया, सारिका राय, मोना साहू, कल्पना सिंह, कुसुम कुभी, रश्मि कनात, दीप्ति पटेल, रानू तिवारी, पिंकी तिवारी, अभिलाषा रजक, मीरा दुबे, हैमलता सिंगूर, पुष्पा तिवारी, लता तलवार, सरिता शर्मा, रेखा अहलूवालिया, संगीता शिवहरे, अर्चना खत्री, रुक्मणी जवाहर के साथ अन्य उपस्थिति रहीं।